Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट के इंटरव्यू से हैरान रह गए रिकी पोंटिंग

मेलबर्न        
अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग प्रतिबंधित बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और कैमरन बेनक्रॉफ्ट के इंटरव्यू के लाइव टेलीकास्ट होने से हैरान हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि गेंद से छेड़छाड़ का मामला फिर से चर्चा में आने से वर्तमान टीम का ध्यान भंग नहीं होगा. पोंटिंग ने स्मिथ के बैन हटने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान के रूप में वापसी का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि वह ‘जो कुछ हुआ उसके बाद वह बेहतर नेतृत्वकर्ता के रूप में वापसी करेगा.’

स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट दोनों के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने अलग-अलग इंटरव्यू लिए जिनका फॉक्स क्रिकेट पर लाइव टेलीकास्ट किया गया. इन दोनों इस साल के शुरू में केपटाउन में हुई घटना पर अपनी बात कही है. बेनक्रॉफ्ट ने कहा कि उन्हें डेविड वॉर्नर ने गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए उकसाया जबकि स्मिथ ने दावा किया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निवर्तमान अधिकारियों के ‘हम आपको खेलने के लिए नहीं जीतने के लिए पैसे देते हैं’, जैसे बयानों ने ‘हर हाल में जीत’ दर्ज करने की संस्कृति को बढ़ावा दिया.

पोंटिंग ने कहा, ‘अब ये बातें सार्वजनिक हो गई है. यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पर क्या प्रतिक्रिया होती है. इन बयानों में काफी कुछ ऐसा है जिससे कुछ लोगों के माथे पर बल पड़ सकते हैं.’ पोंटिंग हालांकि इससे खुश नहीं दिखे. उन्होंने क्रिकेट.काम.एयू से कहा, ‘मीडिया के दृष्टिकोण से आप समझ सकते हो कि आज इनका प्रसारण क्यों किया गया, लेकिन मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि खिलाड़ी या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इससे खुश होंगे क्योंकि आज का दिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में खास होता है. इसलिए हमें देखना होगा कि इस पर क्या प्रतिक्रिया होती है.’

उन्होंने कहा, ‘मैंने (साक्षात्कार होने के बाद) कुछ हेडलाइन्स देखी और जिससे मैं स्तब्ध रह गया. कुछ बातें ऐसी कही गई जिनसे मैं हैरान रह गया. उस घटना को नौ महीने हो गए हैं और अब भी उस बारे में काफी कुछ कहा जा रहा है.’