Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मौजूदा समय का भारतीय गेंदबाजी अटैक है दुनिया का सबसे मजबूत गेंदबाजी अटैक नहीं है यकीन तो देख लें ये आंकड़े

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया का ये तीसरा सबसे बड़ा दौरा है। इससे पहले भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की यात्रा की थी। भारतीय टीम ने जहां ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत जीत के साथ की तो वहीं इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में एक-एक मैच जीतकर भी सीरीज गंवायी थी।

भारतीय गेंदबाजी अटैक दिखा रहा है जबरदस्त कमाल

भले ही दक्षिण अफ्रीका के बाद इंग्लैंड में भारत को टेस्ट सीरीज में सफलता ना मिली हो लेकिन एक बहुत बड़ी सफलता जो भारतीय टीम इस समय महसूस कर रही है वो है गेंदबाजी ब्रिगेड…

भारतीय क्रिकेट इतिहास में मौजूदा समय जैसा गेंदबाजी ब्रिगेड बहुत कम या ना के बराबर देखा गया है जो हर मैच में विरोधी टीम के 20 विकेट निकालने की काबिलियत रखता है।

इस साल गेंदबाजी अटैक ने 20 विकेट लेने की दिखायी काबिलियत

भारतीय टीम के गेंदबाज इस साल लगातार हर मैच में 20 विकेट निकालने की जो कला दिखा रहे हैं वो उन्हें मौजूदा समय का सबसे बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण बनाता है।

आमतौर पर भारतीय क्रिकेट का इतिहास बल्लेबाजों की मजबूती की लिए ही जाना गया है, लेकिन फिलहाल जो गेंदबाजी अटैक है उन्होंने ये साबित कर दिया है कि वो भी बल्लेबाजों से कम नहीं है जब वो अपनी करने पर उतर जाए।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने 9 मैचों में इस साल हासिल किए हैं 146 विकेट

ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड हो या दक्षिण अफ्रीका यहां की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए बहुत ही मददगार साबित होती हैं। लेकिन वहां जब भी भारतीय टीम जाती तो विरोधी तेज गेंदबाज तो इसका फायदा उठाते लेकिन वहीं भारतीय टीम की ते गेंदबाजी ब्रिगेड कुछ खास नहीं कर पाती थी।

लेकिन इसे साल 2018 में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने पूरी तरह से गलत साबित कर दिया है। इस साल तो भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अपने पूरे शबाब पर हैं और उन्होंने अब तक खेले इस साल के दक्षिण अफ्रीका में 3, इंग्लैंड में 5 और ऑस्ट्रेलिया में 1 टेस्ट मैच में 146 विकेट निकाले हैं।

एडिलेड टेस्ट जीत के बाद कोहली ने भी की जमकर तारीफ

भारत की पेस बैटरी में भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और ईशांत शर्मा जैसे गेंदबाज हैं जिन्होंने इस साल तो जबरदस्त धमाल मचाया है और वो अब वाकई में मौजूदा समय की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी लाइन आप है।

तभी तो एडिलेड टेस्ट मैच जीतने का बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि “इन 4 गेंदबाजों पर बहुत ही गर्व है और इन्होंने 20 विकेट निकाल कर टेस्ट मैच को जीतानें में बड़ा योगदान दिया। ऐसा किया है जो हम पिछली बार ऑस्ट्रेलिया में नहीं कर सके थे। ये सभी इस समय अपने चरम पर हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post मौजूदा समय का भारतीय गेंदबाजी अटैक है दुनिया का सबसे मजबूत गेंदबाजी अटैक नहीं है यकीन तो देख लें ये आंकड़े appeared first on SportzWiki Hindi.