Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के लिए यह सीरीज जीतने का सुनहरा मौका: स्टीव वॉ

सिडनी 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा कि 4 मैचों की आगामी सीरीज भारत के लिए आस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। सीरीज का पहला टेस्ट एडिलेड में 6 दिसंबर को खेला जाएगा। वॉ ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, 'मुझे लगता है कि यह सुनहरा मौका है। वे लंबे समय से इस दौरे की तैयारी कर रहे होंगे। यह करीबी सीरीज होगी।' 

यह पूछने पर कि ऑस्ट्रेलियाई टीम विराट कोहली के बल्ले पर अंकुश कैसे लगाएगी, वॉ ने कहा, 'वह महान खिलाड़ी हैं और तेंडुलकर तथा लारा की तरह उन्हें बड़े मुकाबले पसंद हैं।' 
  

पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारतीय टीम मुख्य रूप से कोहली पर निर्भर होगी। उन्होंने कहा, 'विराट इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। भारत को उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद होगी लेकिन उनके पास और भी अच्छे बल्लेबाज हैं। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के पास भी हैं।' उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज भारत को कड़ी चुनौती देंगे जिनमें मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड शामिल हैं।