भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है. इन दोनों के बीच पहला टेस्ट 6 दिसंबर से खेला जाएगा. इस मैदान पर भारतीय टीम ने 1948 से लेकर 2014 तक खेले 11 टेस्ट मैचों में भारत सात हारा है. सिर्फ एक ही 2003 में जीत पाया और बाकी ड्रॉ रहे.
एडिलेड में तेज गेंदबाज क्या भारत की नैया पार लगाएंगे

भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर लड़खड़ाने का लंबा इतिहास है. लेकिन इस बार टीम के साथ दो अच्छी बातें हैं. एक, विराट कोहली अपने खेल जीवन की सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं और तेज गेंदबाजी टीम को मैच जीतने की स्थिति में लाने में सक्षम लग रही है. लेकिन क्या एडिलेड में तेज गेंदबाजी भारतीय टीम के लिए जीत या ड्रॉ की राह तैयार करने में सफल होगी?
भारतीय तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में जमकर रन लुटाते हैं

यह सवाल इसलिए किया जा रहा है कि अपनी जबरदस्त फॉर्म के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाले गेंदबाज तेज गेंदबाज के लिए अनुकूल पिचों पर रन ऐसे लुटाते हैं, जैसे गेंदबाज के लिए नहीं बल्कि बल्लेबाज के लिए पिच तैयार की गई हो.
शायद यह भी एक बड़ा कारण है कि कोई भी भारतीय टीम यहां कभी सीरीज नहीं जीती है.खासकर एडिलेड में होने वाले मुकाबलों की पहली पारी में गेंदबाजों के खाते में चढ़ने वाले शतकों का इतिहास रहा है.
पिछले दौरे में जमकर पड़े थे भारतीय गेंदबाजों को रन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इससे पहले टीम इंडिया 2014 में खेलने गई थी. ऑस्ट्रेलिया जाने से ठीक पहले इंग्लैंड का दौरा खत्म हुआ था. अगस्त में आखिरी टेस्ट मैच में वरुण एरॉन को छोड़ कर कोई भी पेसर ऐसा नहीं था जिसने पहली पारी में 100 से ज्यादा रन दिए हों. वह मैच भारत एक पारी और 244 रन से हारा.
इंग्लैंड में खेले उस टेस्ट के बाद दिसंबर में टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची. सीरीज के पहले मैच में एडिलेड में ही आस्ट्रेलिया के सामने थी. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी डेविड वॉर्नर, माइकल क्लार्क और स्टीव स्मिथ के शतकों के साथ खत्म हुई.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ‘विराट’ की टीम को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए, सुधारनी होगी ये बड़ी गलती appeared first on SportzWiki Hindi.