इंटरनेट डेस्क। कृष्णा पूनिया भारत की शानदार एथलेटिक्स है। भारत की इस डिस्कस थ्रोअर ने 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतकर भारत का नाम दुनिया में रोशन किया था। भारत की ये शानदार डिस्कस थ्रोअर अपने करियर में दो बार एशियन खेलों में ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुकी है।
विरूष्का ने शादी की पहली सालगिरह पर टीम साथियों के लिए किया ये काम, ऐसी मिली वाहवाही...
स्वर्ण गोल्ड जीतने वाली इस शानदार खिलाड़ी ने राजस्थान में हुए 199 विधानसभा सीटों में दर्ज करने में कामयाबी हासिल कर ली है। विधानसभा चुनावों में कृष्णा पूनिया सादुलपुर से कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में उतरी थी। पूनिया ने इसके साथ ही अपने विपक्ष को इस विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से हराकर विधायक बनने में कामयाबी हासिल कर ली है। कृष्णा पूनिया ने अपने विपक्षी को 18084 मतों से हरा कर जीत दर्ज की।
कृष्णा पूनिया को खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया है। आपको एक बार फिर बता देते हैं कि चूरू के सादुलपुर सीट पर पिछली बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार न्यांगली ने कृष्णा पूनिया को हराया था। लेकिन इस बार पूनिया ने विजयी हासिल की है।