Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम में वापसी को लेकर हार्दिक पांड्या का ‘विराट’ बयान, बयाँ किया दर्द

एशिया कप के अपने पहले ही मैच में चोटिल होकर बाहर होने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मैदान पर वापसी की तैयारी में जुटे हुए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान उनके पीठ में परेशानी हुई थी और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था। अब पांड्या अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। वह जल्द ही रणजी ट्रॉफी मैच में खेलते नजर आ सकते हैं।

देश के लिए खेलना है

अपनी फिटनेस पाने के लिए लगातार काम कर रहे हार्दिक ने आइएनएस को फ़ोन पर इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने अपने करियर और वापसी को लेकर बातें की। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा

“मैं अभी सिर्फ फिटनेस पर ध्यान दे रहा हूँ। मैं जल्द से जल्द मैदान पर वापस जाना चाहता हूं। यह मेरी एकमात्र प्राथमिकता है, फिट होकर वापस आना और देश के लिए खेलना क्योंकि फिटनेस ही सबकुछ है। चाहे आप खिलाड़ी हो या नहीं।”

रोलर कोस्टर की तरह रहा करियर

 

हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2015 की नीलामी में मुम्बई इंडियंस ने खरीदा था। भारत को हमेशा से एक तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर की तलाश थी और हार्दिक को आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन की वजह से जल्द भारतीय टीम में भी जगह मिल गयी।

अपने करियर के बारे में उन्होंने कहा

“ईमानदार से कहूँ तो यह मेरे लिए एक रोलर कोस्टर की सवारी की तरह रहा है। इसमें काफी उतार चढ़ाव भी थे लेकिन आप जिन्दगी से ऐसी ही उम्मीद भी करते हैं। इनमें हमेशा बदलाव होते रहता है।”

अपने तरीका से जीना पसंद करता हूँ

हार्दिक पांड्या अपने कपड़ों पर लाइफ स्टाइल के लिए हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कई युवा उन्हें अपना आइकॉन भी मानते हैं। इसपर बयान देते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा

“मैं वैसे ही जीना चाहता हूँ जैसे मुझे पसंद है। ऐसा नहीं है कि मैं इससे दवाब में रहता हूं। यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि लोग मुझे युवा आइकन कहते हैं। यहां तक कि जब मैं युवा आइकन नहीं था, तो भी मैं एक अच्छा जीवन जीना चाहता था। जो स्वस्थ और एक अच्छा इंसान बनना था।”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारतीय टीम में वापसी को लेकर हार्दिक पांड्या का ‘विराट’ बयान, बयाँ किया दर्द appeared first on SportzWiki Hindi.