Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर ने किया खुलासा, पिछले आईपीएल सीजन में इस वजह से नहीं लिया था दिल्ली डेयरडेविल्स से पैसा

हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर अब आईपीएल में भी खेलते नजर नहीं आएंगे. बता दें, गौतम गंभीर पिछले साल आईपीएल के शुरुआत में दिल्ली के कप्तान थे, लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. जिसके बाद उन्होंने कप्तानी का पद छोड़ दिया.

कोलकाता ने किया था रिलीज फिर दिल्ली फ्रेंचाईजी से जुड़े थे गंभीर 

गौरतलब है कि,भारतीय टीम का ये पूर्व सलामी बल्लेबाज दिल्ली की तरफ से 2.8 करोड़ रुपए में टीम से जुड़ा था. बता दें आईपीएल 2018 सीजन के शुरुआत में तो गंभीर दिल्ली की कप्तानी करते हुए नजर आए लेकिन अचानक उन्होंने कप्तानी छोड़ दी और उसके बाद पूरे टूर्नामेंट में वो बाहर ही बैठे रहे. इस स्थिति में टीम के युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया था. जब आईपीएल 2019 के लिए टीमों की लिस्ट तैयार करने की बारी आई तो दिल्ली डेयरडेविल्स ने गंभीर को रिलीज करने का फैसला सुना दिया.

मैंने अपने अनुबंधन का एक भी पैसा नहीं लिया 

गंभीर ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए कहा,

 “पिछले साल, मेरे पास 2.80 करोड़ का अनुबंध था, लेकिन मैंने आईपीएल से एक रुपये नहीं लिया, क्योंकि मुझे लगा कि मेरे 100 रन उस राशि के लायक नहीं थे.यह एक तथ्य है. और मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं राशि छोड़कर भगवान बन गया हूं और मैंने वास्तव में सोचा था कि मैं इसके लायक नहीं था क्योंकि मैं बल्लेबाज और कप्तान दोनों के रूप में प्रदर्शन नहीं कर सका.”

मैं हमेशा अपने दिल की सुनता हूँ 

मैं खुशी से इसे स्वीकार कर लेता था कि मैं टीम की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम था. अगर मैंने कम प्रदर्शन के बाद भी धन स्वीकार कर लिया होता तो मैं अपना पूरा जीवन अपराध में बिताता. कभी-कभी जब आप अपने दिल की सुनते हैं, तो आप चीजों के बारे में अधिक स्पष्टता प्राप्त करते हैं और इसलिए मैं अपने दिल की सुनना पसंद करता हूं. और मैंने अपने दिमाग से सोचा था, मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका,

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post गौतम गंभीर ने किया खुलासा, पिछले आईपीएल सीजन में इस वजह से नहीं लिया था दिल्ली डेयरडेविल्स से पैसा appeared first on SportzWiki Hindi.