इंटरनेट डेस्क। भारत पर ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने आखिरी और पाँचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हारकर 1-0 की बढ़त बना ली है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने और खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड भी पाने नाम किये। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में शुक्रवार से खेला जाएगा। साथ ही dusre मैच में भारत जीत दर्ज करना चाहेगा साथ ही भारत कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतर सकते है।
साथ ही बताया जा रहा है की भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और मैनेजमेंट दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती हैं। माना जा रहा है की पहले भारतीय टीम 4 गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी थी लेकिन अब भारतीय टीम एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ मैदान में उतर सकती है। इसके अलावा बताया जा रहा है भारतीय टीम में पृथ्वी शॉ की वापसी हो सकती है क्योंकि पहले मैच में भारतीय टीम के ओपनर्स अच्छा प्रदर्शन नही कर पाए थे इस वजह से टीम में बलाव किया जा सकता है।
साथ ही बताया जा रह है की अगर पृथ्वी शॉ अभी चोट के बाद में फिट नही हुए तो एक बार फिर मुरली और लोकेश राहुल को जिमेदारी मिल सकती है। वही माना जा रहा है की चेतेश्वर पुजारा शानदार फॉर्म में नजर आ रहें है इस लिए उनको अब नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने भेज सकते है। साथ ही रोहित शर्मा अच्छा प्रदर्शन नही कर पाए इस जगह हनुमा विहारी को मौका दिया जा सकता है।
और ये भी पढ़े:
Big Bash League में नहीं उछलेगा सिक्का, अब इससे होगा टॉस
शादी की सालगिरह पर विराट-अनुष्का ने जीत लिया सभी लोगों का दिल
Herald