Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमएसके प्रसाद ने रवि शास्त्री के खिलाफ दिया विवादित बयान, इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करने को लेकर खड़ा हुआ विवाद

शनिवार को भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने अपनी एक प्रेस में कहा था, कि रविन्द्र जडेजा पूरी तरह फिट नहीं है. उन्होंने बताया था, कि रविन्द्र जडेजा को कंधे में चोट है. उन्होंने कहा था, कि अपनी इसी कंधे की चोट के चलते वह शुरूआती दो टेस्ट मैच भारत के लिए नहीं खेल पाये थे.

ये शब्द कहे थे कोच शास्त्री ने जडेजा को लेकर 

World Cup no longer tampering team: Shastri

कोच रवि शास्त्री ने जडेजा के बारे में बोलते हुए शनिवार को अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, कि

“ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के कुछ समय बाद ही जडेजा को उनके कंधे में एक इंजेक्शन की जरुरत थी, इसलिए टीम प्रबंधन ने उन्हें एडिलेड में खेलने का जोखिम नहीं उठाने का विकल्प चुना था. दुसरे टेस्ट से पहले हमें लगा, कि जडेजा लगभग 70 -80 प्रतिशत ही फिट थे और इसलिए हम पर्थ में भी जोखिम नहीं उठाना चाहते थे.”

चयन के समय जडेजा के अनफिट होने का कोई सवाल ही नहीं

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जडेजा की चोट को लेकर कहा,

“किसी भी चयन बैठक की पूर्व संध्या पर, चयन समिति को सभी खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट दी जाती है. उस रिपोर्ट में, जडेजा बिल्कुल फिट थे, इसलिए हमने उसे चुना.

हमने जब उसे चुना तब उसके बाद भी उसने रणजी ट्रॉफी भी खेली थी, उसने रेलवे के खिलाफ करीब 60 ओवर फेंके थे.  इसलिए चयन के समय उनके अनफिट होने का कोई सवाल ही नहीं है.”

स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के कारण इंजेक्शन लेने एक प्रक्रिया 

यह पूछे जाने पर कि क्या वह जडेजा के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के कारण दौरे पर इंजेक्शन लेने के बारे में कुछ भी जानते हैं, तो इसके जवाब में एमएसके प्रसाद ने कहा,

“हां, यह एक प्रक्रिया है. जब भी कोई खिलाड़ी का स्वास्थ्य मुद्दा सामने आता है, तो उसे इंजेक्शन दिए जाते है. इसके लिए हमारी एक मेडिकल टीम साथ रहती है और यह सब फिजियो की निगरानी में देखा जाता है.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post एमएसके प्रसाद ने रवि शास्त्री के खिलाफ दिया विवादित बयान, इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करने को लेकर खड़ा हुआ विवाद appeared first on SportzWiki Hindi.