भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले माइंड गेम्स खेले जा रहे है. दोनों ही टीमों के खिलाड़ी मीडिया में कई तरह के बयान दे रहे है.
इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी एक बयान दिया हैं. जिसमे उन्होंने भारतीय टीम की बल्लेबाजी को लेकर कई रोचक बाते कही है.
भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम, दुनिया का सबसे अच्छा बल्लेबाजी क्रम

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने अपने बयान में कहा, “मैं भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम को दुनिया का सबसे अच्छा बल्लेबाजी क्रम मानता हूं, विराट कोहली उनके बल्लेबाजी क्रम की मजबूती है.
उनके बल्लेबाजों ने अपने घर पर बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है, जब हम पिछली बार भारत गये थे. तब भी उनके कई बल्लेबाजों ने हमारे खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की थी. हालाँकि, जब वह इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका गये, तो वहां सिर्फ विराट कोहली ही खड़ा था. अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाये थे.”
विराट को लेकर कर रहे है आपस में बात

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने आगे अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है, कि मैच से पहले हम विराट के बारे में निश्चित रूप से बातचीत कर रहे है. हम उसके खिलाफ एक अच्छी रणनीति के साथ उतरना चाहते हैं. हम विराट के कैलिबर को जानते है, इसलिए हमें उसके खिलाफ कुछ विकल्प चाहिए.”
मैं स्लेजिंग नहीं करता

जोश हेजलवुड ने आगे अपने बयान में कहा, “विराट को आप स्लेज करे या ना करे वह स्पष्ट रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलता है. जहां तक स्लेज की बात है. यह व्यक्ति पर निर्भर करता है. अगर एक गेंदबाज या क्षेत्ररक्षक स्लेज करना चाहता है, तो वह स्लेज करेगा, लेकिन मैं अपनी कहू, तो मैं इन चीजों में नहीं पड़ता हूं. मैं आमतौर पर बहुत शांत हूं.”
पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर, बना सकते है दबाव

जोश हेजलवुड ने आगे अपने बयान में कहा, “अगर हम पहले टेस्ट में उनके बल्लेबाजों को जल्दी आउट करते है, तो यह हमारे लिए काफी अच्छा होगा और बाकि सीरीज के लिए हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा. पहले टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी से हम उनके बल्लेबाजों को दबाव में रख सकते है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम, दुनिया का सबसे अच्छा बल्लेबाजी क्रम : जोश हेजलवुड appeared first on SportzWiki Hindi.