मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला खेली जा रही हैं. दोनों टीमों के बीच सबसे पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जा रहा हैं. जहाँ मेहमान भारतीय टीम का पलड़ा अभी तक मैच में काफी ज्यादा भारी नजर आ रहा हैं.
एडिलेड में आज रविवार, 9 दिसम्बर को पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल आरम्भ हो चुका हैं. जहाँ टीम इंडिया ने अपनी पारी की शुरुआत अपने तीसरे दिन के स्कोर 151/3 के आगे से शुरू की…
कुलदीप को मिले दिग्गज के टिप्स

एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया के युवा स्पिन गेंदबाज 23 वर्षीय कुलदीप यादव को अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं बनाया गया और एकमात्र स्पिनर के तौर पर टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंतिम XI में दिग्गज रविचंद्रन अश्विन को जगह दी.
कुलदीप यादव को भले ही पहले टेस्ट के दौरान अंतिम एकादश का हिस्सा ना बनाया हो, लेकिन अभ्यास सत्र में पसीने बहाना का एक भी मौका कुलदीप नहीं छोड़ रहे हैं. एडिलेड टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले कुलदीप यादव को नेट्स पर स्पिन गेंद्ब्जी करते देखा गया.
सबसे ख़ास बात तो यह रही हैं, कि नेट्स पर वो अन्य खिलाड़ियों के साथ नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज और महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न के साथ गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे थे.
वार्न ने दिए कीमती टिप्स

चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले शेन वार्न को कुलदीप यादव के साथ देखा गया. जहाँ शेन वार्न लेफ्ट आर्म चाइनामैन स्पेशलिस्ट कुलदीप यादव को गेंदबाजी का अभ्यास करा रहे थे. वीडियो में आप भी देखे कैसे शेन वार्न से गेंदबाजी के टिप्स ले रहे हैं कुलदीप यादव :
@ShaneWarne gives a bowling tips to @imkuldeep18 #AUSvIND pic.twitter.com/nTYZHHN7kX
— Prem Chopra (@premchoprafan) December 9, 2018
शेन वार्न से गेंदबाजी टिप्स मिलना वाकई में कुलदीप यादव के लिए एक बड़ी बात हैं. हाल फ़िलहाल के अपने कितने ही बयानों में कुलदीप यादव दिग्गज शेन वार्न की तारीफों के कई मर्तबा पुल बाँध चुके हैं.
आप सभी को बता दे, कि शेन वार्न से कीमती टिप्स मिलने के बाद कुलदीप यादव टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री के साथ भी वक़्त बिताते नजर आये.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीडियो : चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले कुलदीप यादव को गेंदबाजी के टिप्स देते नजर आये शेन वार्न appeared first on SportzWiki Hindi.