Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: बिग बैश लीग में दिखा हरमनप्रीत कौर का सुपर वुमेन अवतार पकड़ा अब तक का सबसे शानदार कैच

भारतीय महिला टीम की  टी -20 कप्तान हरमनप्रीत कौर महिला बिग बैश लीग में भाग ले रही हैं. हरमनप्रीत सिडनी थंडर के लिए खेल रही हैं. शनिवार को हुए एडीलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने शानदार कैच लपका.

ताहलिया मैकग्राथ का लपका शानदार कैच 

सिडनी थंडर की इस स्टार ने स्ट्राइकर्स के सलामी बल्लेबाज ताहलिया मैकग्राथ का शानदार कैच लपका. ताहलिया ने शानदार शॉट लगाया सबको लगा गेंद सीमा रेखा के बाहर गई, लेकिन  हरमनप्रीत ने शानदार छलांग  लगाते हुए गेंद को पकड़ लिया. इसके बाद खतरनाक लग रही  ताहलिया मैकग्राथ ने ऐसे अपना विकेट गवां दिया.

यहाँ देखें वीडियो

स्ट्राइकर्स ने 132 रन के लक्ष्य को सिडनी थंडर ने आसानी से प्राप्त कर लिया

 

गौरतलब है कि,स्ट्राइकर्स ने 132 रन के लक्ष्य को सिडनी थंडर ने आसानी से प्राप्त कर लिया.हरमनप्रीत ने 22 रनों पर 33 रनों की पारी के साथ अपनी टीम को जिताने में अहम भूमिका भी निभाई. उन्होंने शानदार तीन छक्के लगाए.

सिडनी थंडर्स के लिए खेलते हुए, हरमनप्रीत ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्होंने दो मैचों में 45 और 56 रन बनाए और यहां तक ​​कि विकेट भी लिया.

जड़ दिया था 23 गेंदों में शानदार अर्धशतक 

इस लीग में वो तूफानी फिफ्टी  भी लगा चुकी हैं. इस फिफ्टी के साथ उन्होंने अपनी टीम को शानदार जीत भी दिलाया था.सिडनी थंडर को ब्रिस्बेन हीट पर 28 रनों से जीत मिली थी.

हरमनप्रीत ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 23 गेंदों में अर्द्धशतक लगाया था. सिडनी के 192/4 के जवाब में ब्रिस्बेन की पारी 18.5 ओवरों में 164 रनों पर सिमट गई थी.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

 

The post वीडियो: बिग बैश लीग में दिखा हरमनप्रीत कौर का सुपर वुमेन अवतार पकड़ा अब तक का सबसे शानदार कैच appeared first on SportzWiki Hindi.