भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पर्थ टेस्ट मैच का चौथा दिन का खेल खेला गया. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन और विराट कोहली के बीच काफी ज्यादा नोकझोक भी हुई. ऐसे में दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैच के दौरान कोई भी खेल भावना के विपरीत काम नही हुआ है. हमने एक सीमा में रह कर ही बात की है.
ये सब है मैच का हिस्सा

हेजलवुड ने कहा कि मुझे लगता है यह अच्छी मस्ती थी, वहां माहौल काफी प्रतिस्पर्धी था और आपको पता है बीच-बीच में कुछ बोला जाएगा लेकिन यह सब हल्के-फुल्के माहौल में किया गया था.
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, कि मुझे नहीं लगता कि हमने उसे बहुत ज्यादा तवज्जो दी. हम मैदान पर खुद को नियंत्रित रख सकते है और भारतीय खिलाड़ी जो चाहे वो करने के लिए स्वतंत्र है. इस जुबानी जंग का हालांकि ऑस्ट्रेलिया को फायदा हुआ क्योंकि दूसरी पारी में कोहली (17) सस्ते में निपट गये और भारतीय टीम ने एक समय 55 रन पर चार विकेट गवां दिये थे. हेजलवुड ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया किसी एक बल्लेबाज को निशाना नहीं बना रहा था.
हम सबको निशाना बना रहे है

जब उन्हें पूछा गया कि वो वो सिर्फ एक ही बल्लेबाज़ को निशाना बना रहे है तो उन्होंने कहा कि नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है. जब मैं गेंदबाजी कर रहा था तब मेरे लिये चेतेश्वर पुजारा के विकेट की ज्यादा अहमियत थी. मुझे लगता है कि सीरीज में उसने सबसे ज्यादा गेंद खेली है और सबसे ज्यादा रन बनाये है.

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि मेरे लिये पुजारा का विकेट अहम था और रहाणे का भी. इसलिए तीसरे, चौथे और पांचवें क्रम के बल्लेबाजों का विकेट सबसे अहम था. जाहिर तौर पर हमारा ध्यान सिर्फ विराट के विकेट पर नहीं था.
अभी काम बाकी है
जीत को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मै यूएई नहीं गया था, इसलिए ऐसा लगता है कि जीत दर्ज किये हुए काफी समय हो गया लेकिन हमारे लिये कल काफी काम बाकी है. जब भी मैं ऑस्ट्रेलिया में खेलता हूं, मैं आत्मविश्वास से भरा रहता हूं, खासकर गेंदबाजों को 20 विकेट लेने का भरोसा रहता है.
The post पेन और कोहली के बीच स्लेजिंग को लेकर हेज़लवुड ने दिया बड़ा बयान, पुजारा के लिए कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.