Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चर्चिल ने गोकुलम से ड्रा खेलकर अजेय अभियान बरकरार रखा

कोझिकोड
चर्चिल ब्रदर्स ने शुक्रवार को यहां गोकुलम केरल के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेलकर आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान बरकरार रखा। चर्चिल की तरफ से प्लाजा ने पांचवें मिनट में गोल किया लेकिन उनकी टीम इस शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा पायी। अर्जुन जयराज ने 36वें मिनट में गोकुलम के लिये बराबरी का गोल दागा। अर्जुन को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।