Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुत्ते ने ग्राउंड पर आकर ऐसे बचाया गोल, देखें जबरदस्त वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क। खेल के मैदान पर आये दिन अजीब-अजीब घटनाये होती रहती है जिनको देखकर काफी हैरानी होती है। अब हाल ही में फुटबॉल मैच के दौरान एक कुत्ते ने बीच में आकर गोल बचा लिया। दरअसल, अर्जेंटीना के दो क्लब, Juventud Unida de Gualeguaychú और Defensores de Belgrano de Villa Ramallo के बीच मैच चल रहा था। मैच के दौरान फील्डर ने गोल करने के लिए शॉट खेला तो अचानक कुत्ते ने आकर गोल रोक दिया।

अब सोशल मीडिया पर इस कुत्ते का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। आप वीडियो में देख सकते है गोल करने के लिए फील्डर शॉट खेलता है और गोल लगभग सीमा रेखा में पहुंचने ही वाला था लेकिन अचानक कुत्ते ने आकर गोल बचा लिया। सोशल मीडिया पर लोग कुत्ते की टाइमिंग की काफी चर्चा कर रहे है। बता दें, इस मैच में जुवेंटुड 3-0 से थे।

वैसे आपको बता दें जानवरों का मैदान पर आना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई बार जानवर मैदान पर आने से खेल में बाधा होने की खबरे आई है। लेकिन इस बार कुत्ते की टाइमिंग की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़े:-

IND vs AUS 1st TEST: टीम की लाज बचाते हुए पुजारा ने लगाया शानदार शतक, पहले दिन का खेल खत्म

भारतीय उपकप्तान ने टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बताया विजेता

हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब



Herald