पूरी दुनिया में इस समय दो लोगों के नाम छाए हुए है. एक नाम है देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दूसरा नाम है टीम इंडिया के ‘किंग’ विराट कोहली का. ये दोनों ही शख्य इस समय पूरी दुनिया में अपने नाम का डंका बजा रहे है. वही अब देश के वित्त मंत्री ने नरेंद्र मोदी की तुलना कोहली से कर दी है.
उन्होंने हाल में ही एक प्रोग्राम में हिस्सा लिया था. इस प्रोग्राम में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे कोहली को हराना मुश्किल है, वैसे अभी मोदी को हराना मुश्किल है.
अरुण जेटली ने दिया बड़ा बयान

हाल ही अरुण जेटली ने आज तक के एजेंडा प्रोग्राम में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने PM मोदी और कप्तान कोहली को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने जब उनसे आगामी को चुनाव को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस समय हराना बिल्कुल मुश्किल काम है.
इस दौरान कहा कि जिस तरह से कोहली को हराना मुश्किल है. वैसा ही मोदी को चुनाव में हराना मुश्किल है. दोनों ही अपने क्षेत्र में बेस्ट है. जिस वजह से उन्हें हराना बेहद मुश्किल है.

आप को बता दें कि भारत में लोकसभा चुनाव और वर्ल्ड कप एक ही समय पर होगा, ऐसे में वर्ल्ड कप में भी उन्होंने साफ़ किया कि भारत को हराना मुश्किल काम है. उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहेगा.
हाल में ही रचा है इतिहास

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट वह मुकाम हासिल कर लिया, जो 141 साल के क्रिकेट इतिहास में कोई भी नहीं कर सका है. उन्होंने उनके 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 2600 रन पूरे कर लिए है. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2017 में 2818 रन बनाए थे. इस तरह वे दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिसने लगातार दो साल (कैलेंडर ईयर) इंटरनेशनल क्रिकेट में 2600 से अधिक रन बनाए हैं.

विश्व क्रिकेट में सिर्फ दो खिलाड़ी ही ऐसे हैं, जिन्होंने दो कैलेंडर ईयर में 2600 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाए हैं. इनमें श्रीलंका के कुमार संगकारा और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग शामिल हैं. संगकारा ने 2006 और 2014 में ऐसा किया था. जबकि, रिकी पोंटिंग ने 2003 और 2005 में ऐसा किया.
The post वित्तमंत्री अरुण जेटली भी हुए कोहली के फैन्स, प्रधानमन्त्री से तुलना करते हुए कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.