स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से खेला जाएगा। साथ ही भारत के पास इतिहास बनाने का अच्छा अवसर है क्योंकि अभी तक ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर भारत ने एक भी टेस्ट सीरिज नही जीती है। साथ ही ही भारत और क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के बीच अभ्यास मैच खेला गया है। साथ ही हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने हाल ही में कहा है की उनके गेंदबाजों में अच्छी पर्याप्त क्षमता है कि जिसकी वजह से वह भारत के कप्तान विराट कोहली को परेशान कर सकते है। साथ ही उन्होंने अपनी टीम के गेंदबाजों से कहा है की वह भावुक ना हो और अच्छा प्रदर्शन करे। साथ ही उन्होंने कहा है की जब कोहली जबरदस्त बल्लेबाजी करे तो हमको भावुक होने के जरूरत नही है हमको हमारी तरफ से अच्छी गेंदबाजी करते रहना है।
साथ ही बताया जा रहा है की हाल ही में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने स्ट सीरीज को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है की चार मैचों की टेस्ट सीरीज भारत को ऑस्ट्रेलिया से 2 -1 से हार का सामना करना पड़ेगा। साथ ही विराट कोहली हर हाल में सीरीज जीतने की कोशिश करेगें।
और ये भी पढ़े:
बेटी जीवा के इशारों पर नाचे धोनी, देखें वीडियो
हॉकी वर्ल्ड 2018: बेल्जियम से ड्रॉ खेलकर भी भारत टॉप पर
Herald