आज कल भारत के महान बल्लेबाज और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में सचिन को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए किसी नेता की तरह दर्शाया जा रहा है. इस फोटो में दावा किया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर ने भाजपा के समर्थन का ऐलान किया है.
पोस्टर पर कमल का निशान भी है जिसपर ‘सपोर्ट नमो’ लिखा है

इस पोस्टर पर कमल का निशान भी है जिसपर ‘सपोर्ट नमो’ लिखा है. कमल का निशान भाजपा का चिह्न है और भगवा वस्त्रों को पार्टी प्रमोट करती रही है. इसी कई फेसबुक ग्रुप शेयर कर रहे हैं. और ये फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें, भारतीय टीम का यह पूर्व बल्लेबाज भगवान के प्रति काफी आस्था रखता है. इस खिलाड़ी को कई बार हम मंदिरों में आते जाते देखते हैं.
क्या सच में भाजपा में शामिल हुए सचिन तेंदुलकर!

बता दें, यह तस्वीर जिसे इस पोस्टर पर छापा गया है.ये तस्वीर 24 अप्रैल 2015 की है और सचिन के 42वें जन्मदिन पर इसे खींचा गया था. सचिन तेंदुलकर अपने जन्मदिन पर पूरे परिवार के साथ मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर गए थे और उन्होंने भगवा कुर्ता पहना हुआ था. सिद्धिविनायक मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर मंदिर के ट्रस्टी महेश मुदलियर और मंगेश शिंदे के साथ सचिन तेंदुलकर की अन्य तस्वीरों के साथ इस फ़ोटो को भी पोस्ट किया गया था.
सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ के शिकार हो गए सचिन

आजकल सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ का काफी चलन है. इसका शिकार अब भारत का यह महान खिलाड़ी भी हो गया है. सचिन के नाम का इस्तेमाल कर के ये अफवाह फैलाई जा रही है. लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं हैं. गौरतलब है कि, कांग्रेस पार्टी ने साल 2012 में सचिन तेंदुलकर को मनोनीत राज्यसभा सांसद बनाया था. हालांकि संसद में बेहद कम अटेंडेंस के कारण उनकी काफ़ी आलोचना हुई थी. आप भी इस प्रकार के फेक न्यूज़ से बचे.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post क्या सच में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गएं ‘सचिन तेंदुलकर’! जाने वायरल तस्वीर की सच्चाई appeared first on SportzWiki Hindi.