भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एडिलेड में खेले हुए पहले टेस्ट मैच में कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे। पहली पारी में जहाँ वह शरीर से दूर शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक दिया था वहीं दूसरी पारी में सेट होने के बाद नाथन लायन ने उन्हें पवेलियन भेजा था। दूसरे टेस्ट में कप्तान होने के कारण उनके ऊपर काफी जिम्मेदारी थी क्योंकि दोनों सलामी बल्लेबाज जल्द ही पवेलियन लौट गये थे।
शुरुआत से ही लय में दिखे कोहली

विराट कोहली ने शुरुआत में ही दिखा दिया था कि वह आज पुरे फॉर्म में हैं। अपनी दूसरी ही गेंद पर उन्होंने शानदार स्ट्रेट ड्राइव खेला। उनके इस शॉट से साफ़ हो गया था कि आज वह किस मूड से बल्लेबाजी करने आये हैं।
इसके बाद विराट ने एक बार भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाये। कई बार वह ऑफ स्टम्प की बाहर के गेंद पर जरुर बल्ला फेंक दिया लेकिन उनके अलावा उनसे कोई गलती नहीं हुई।
एक ओवर में जड़े 3 चौके

भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को एक ओवर में ही 3 चौके जड़ दिए। ये तीनों चौके उन्होंने ओवर की पहली चार गेंदों पर जड़े। पहला चौका उन्होंने फ्लिक कर मिड ऑन और मिड विकेट के बीच में जड़ा।
उससे अगली ही गेंद को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मिड ऑफ और गेंदबाज के बीच के चार रनों के लिए बाउंड्री के बाहर भेज दिया। ओवर की तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बनाने के बाद उन्होंने एक बार फिर फ्लिक कर मिड ऑन और मिड विकेट के बीच में चौका जड़ा।
एक और शतक की ओर

विराट कोहली दिन का खेल खत्म होने तक 82 रन बनाकर पिच पर टिके हुए थे। अजिंक्य रहाणे भी 51 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे। अब मैच के तीसरे दिन कल भारतीय टीम को अपने कप्तान और उपकप्तान से शानदार पारी की उम्मीद रहेगी। विराट एक और शतक की तरफ बढ़ रहे हैं और उनसे बड़ी उम्मीद पारी की उम्मीद रहेगी।
देखें वीडियो:
3 boundaries in a Josh Hazlewood over. Take a bow Virat Kohli
#AUSvIND pic.twitter.com/mU0O4USSQj
— Deepak Raj Verma (@drv05dt18) December 15, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: कप्तान विराट कोहली ने ओवर में एक के बाद एक जड़े तीन चौके, देखता रह गया गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.
