Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अवैध शिकार के आरोप में मशहूर भारतीय गोल्फर गिरफ्तार, बरामद की राइफल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के पूर्व पति और मशहूरभारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा को अवैध शिकार मामले में वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। उन्हें उत्तर प्रदेश के बहराइच में गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने गाड़ी से जंगली मुर्गा, सांभर की खाल और एक रायफल बरामद की है।

खबरों के अनुसार, ज्योति रंधावा अपने एक साथी के साथ बहराइच के जंगल में मौजूद थे। यहां वन विभाग की टीम ने संदिग्ध गतिविधि देखते हुए उनकी गाड़ी रोकी तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। पुलिस को जब शक ज्यादा हुआ तो उनकी गाड़ी जांच पड़ताल और एक राइफल समेत जानवर की खाल और एक जंगली मुर्गा भी बरामद किया। आपको बता दें, पुलिस उनके खिलाफ जरुरी करवाई कर रही है।

बता दें, वर्ल्ड गोल्फ रैंकिंग में वह सबसे ज्यादा रैंकिंग पाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनकी शादी बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह से हुआ था। लेकिन साल 2014 में तलाक हो गया। वहीं आपको बता दें, साल 1998-99 में ;हीरो होंडा मास्टर्स का ख़िताब जीता था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2000 में ;इंडियन ओपन जीता। इसी साल ;सिंगापुर ओपन जीत कर अन्तर्राष्ट्रीय सफलता प्राप्त की और एशिया में ;ऑर्डर ऑफ मेरिट जीता। उन्हें साल 2000 में ;प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। दुनिया के टॉप 100 गोल्फ खिलाड़ियों में ज्योति रंधावा का नाम भी आता है।

यह भी पढ़े:-

Ind vs Aus मेलबर्न टेस्ट: भारत ने पहले दिन दो विकेट पर बनाए 215, मयंक-पुजारा चमके

दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट से भी तेज दौड़कर माही ने टीम इंडिया को दिलवाई थी जीत

IND vs AUS Melbourne Test: 7 वर्षीय लेग स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, विराट हैरान



Herald