भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल आज बुधवार 26 दिसंबर को खेला गया. भारत की टीम ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 2 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 47 रन बनाकर खेल रहे है.
कोहली की शानदार बल्लेबाजी देख जॉनसन को हुई जलन

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी देख ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन को जलन हुई है और अपनी इसी जलन में उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की थी. उन्होंने मेलबर्न की पिच को पूरी तरह से फ्लैट बताने के लिए एक हाईवे की तस्वीर अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट में पोस्ट की थी.
— Mitchell Johnson (@MitchJohnson398) December 26, 2018
भारतीय प्रशंसक ने जॉनसन की लगाई क्लास

इसके बाद एक भारतीय प्रशंसक ने मिचेल जॉनसन को उनके ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए लिखा, “तो अब आप कोहली के एक और 100+ स्कोर का बहाना दे रहे हो.”
So you’re giving excuses as you came to know that virat will score 100+
— vishnu vardhan reddy (@reddyvishnu66) December 26, 2018
कोहली को संन्यास लेना चाहिए

इस भारतीय प्रशंसक के ट्वीट पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने रीट्वीट करते हुए लिखा, “कोई बहाना नहीं, मैं नहीं खेल रहा हूं. अगर वह 100+ स्कोर नहीं करता, तो उसे संन्यास लेना चाहिए.”
No excuses, I’m not playing. If he doesn’t score
plus on this, he should retire
— Mitchell Johnson (@MitchJohnson398) December 26, 2018
बता दें, कि मिचेल जॉनसन ने सीरीज के शुरूआत से ही भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपना निशाना बनाया हुआ है. वह लगातार विराट के खिलाफ बेतुके बयान दे रहे है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मिचेल जॉनसन को हुई कोहली के रनों से जलन कहा विराट को ले लेना चाहिए संन्यास, बताया ये वजह appeared first on SportzWiki Hindi.

plus on this, he should retire 