इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम इस समय कंगारू टीम के साथ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दो मैच हो चुके है। जिनमें दोनों टीमें एक—एक मैच जीतकर बराबरी पर है। आपको बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच भारत ने 31 रनों से और कंगारू टीम ने दूसरा पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 146 रनों से विजय दर्ज की थी।
इसी बीच आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में इस समय टेस्ट मैचों में शानदार बॉलिंग का प्रदर्शन करने वाले भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेनिस लिली ने तारीफ की है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेनिस लिलि ने बताया कि बुमराह में उन्हें कंगारू टीम के पूर्व गेंदबाज जेफ थॉमसन की झलक नजर आती है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने बताया कि भारत के तेज गेंदबात जसप्रीत बुमराह आम तेज गेंदबाजों से बिल्कुल अलग हैं। उनका गेंदबाजी एक्शन बहुत अलग है। लिलि ने बताया कि बुमराह का रन-अप छोटा है, लेकिन वे बहुत ही कमाल के हैं।
इसी बीच आपको बता दें कि भारत के इस शानदार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एडिलेड और पर्थ में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और अभी तक दो टेस्ट मैचों में 11 बल्लेबाजों का शिकार कर चुके है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज लिलि ने अपने टेस्ट करियर में 70 मैच खेले है और 355 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच 26 दिसंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा।