भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट में भारतीय सलामी बल्लेबाजी में बदलाव देखने को मिला. के एल राहुल और मुरली विजय को टीम से बाहर करने के बाद मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी के रूप में भारतीय टीम को नई जोड़ी मिली है. एकतरफ जहाँ मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बनाएं. तो वहीँ हनुमा विहारी असफल रहें.
के एल राहुल की जगह टेस्ट में मिला मयंक को मौका

लगातार टेस्ट मैचों में असफल हो रहे के एल राहुल की जगह मयंक अग्रवाल को मौका मिला. जिसका उन्होंने फायदा उठाते हुए शानदार 76 रन बनाएं. बता दें, के एल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पिचों पर फ्लॉप रहें थे. ये सिलसिला ऑस्ट्रेलिया में भी जारी रहा. जिसके बाद उनको टीम से बाहर करने की मांग की जा रही थी. बॉक्सिंग डे टेस्ट से एक दिन पहले टीम का नाम आया और उसमे के एल राहुल का नाम नहीं था.
के एल राहुल ने मयंक अग्रवाल के लिए डाला ये ट्वीट

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और के एल राहुल दोनों कर्नाटक के लिए घरेलु क्रिकेट खेलते हैं. इनदोनो ने अपने राज्य के लिए बहुत दिनों तक साथ में क्रिकेट खेला है. के एल राहुल मयंक अग्रवाल को अपना बेस्ट फ्रेंड मानते हैं उन्होंने मयंक को टीम में मौका दिए जाने के बाद ट्वीट कर के लिखा, मेरे बेस्ट फ्रेंड को भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला जिससे मैं काफी खुइश हूँ और इस बात पर मैं गर्व करता हूँ. आप भी देखें के एल राहुल का वो ट्वीट
यहाँ देखें ट्वीट
Seeing my Best Friend getting his cap and debuting for the Country makes me so Happy and Proud today.
Upwards and Onwards my brother, you’re just getting started Monkus.@mayankcricket
#295
pic.twitter.com/r9n61VRewB
— K L Rahul (@klrahul11) December 26, 2018
के एल राहुल का प्रदर्शन रहा है खराब
आपको बता दें के एल राहुल बेहद ही खराब प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने पिछली 22 टेस्ट पारियों में महज 22 की औसत से 468 रन ही बनाए. इस दौरे पर भी वो 4 पारियों में 12 की औसत से 48 रन ही बना पाए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post के एल राहुल ने अपने रिप्लेसमेंट मयंक अग्रवाल के लिए कही ऐसी बात, फ्लॉप प्रदर्शन के बाद जीत लिया दिल appeared first on SportzWiki Hindi.

