भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में हैं. वो क्रिकेट में टेस्ट और वनडे में नंबर एक बल्लेबाज हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में भी भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करी है. पर्थ टेस्ट में विराट ने शानदार पारी खेलते हुए अपने करियर का 25 वां शतक लगाया.
विश्व के महान स्पिनर शेन वार्न ने बताया विराट कोहली को इस ग्रह का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज

26 दिसंबर के दिन ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टेस्ट को बॉक्सिंग डे टेस्ट कहा जाता है. इस मैच को शुरू होने से पहले फॉक्स क्रिकेट ने एक विडियो बनाया जिसमे शेन वार्न, विराट कोहली को पूरे ग्रह का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बता रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली इस वीडियो को शेयर किया है. जिसमे वार्न विराट को ऐसा बता रहे हैं.
यहाँ देखें विडियो
The Boxing Day Test, the greatest event on the sporting calendar. Have a listen to the King Shane Warne tell the story of an epic match through his eyes. Fox Cricket Virat Kohli
Dikirim oleh Brett Lee pada Minggu, 23 Desember 2018
वॉर्न ने इस विडियो में मेलबर्न शहर और मेलबर्न ग्राउंड की भी तारीफ की है
इसके अलावा वॉर्न ने इस विडियो में मेलबर्न शहर और मेलबर्न ग्राउंड की भी तारीफ की है. मेलबर्न के बारे में वह कह रहे हैं, ‘मेलबर्न, इस टाउन को मैं खूब पसंद करता हूं. यह दुनिया की खेल राजधानी है और मैं से भी खूब प्यार करता हूं. हम यहां हर साल बॉक्सिंग डे जो कि ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा क्रिकेट दिवस है- मेलबर्न टेस्ट मैच का पहला दिन.’
विडियो में मेलबर्न में अब तक खेले गए कई ऐतिहासिक लम्हों को दिखाया गया है

मेलबर्न की तारीफ में इस दिग्गज लेग स्पिनर ने कहा, ‘मैदान में बने स्टैंड में 80 हजार लोग बैठकर, लाखों दुनिया भर में इसे सुनेंगे व देखकर इस ऐतिहासिक टेस्ट के गवाह बनेंगे.’
इस विडियो में मेलबर्न में अब तक खेले गए कई ऐतिहासिक लम्हों को दिखाया गया है. भारतीय टीम ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अपना पहला टेस्ट खेल रहे मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया. विराट कोहली ने भी शानदार पारी खेलते हुए 47 रन बनाएं. वो अभी भी नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post शेन वार्न ने विराट कोहली को बताया ब्रह्मांड का सबसे महान बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.