लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: स्थानीय मोइनुल हक़ स्टेडियम में बिहार और नागालैंड के बीच चल रहे रणजी मैच में बिहार की पूरी टीम पहली पारी में 150 रन बनाकर आउट हो गयी. अंतिम विकेट की साझेदारी के बदौलत बिहार इस स्कोर तक पहुँच पाया वरना, बिहार के नौ विकेट 85 के स्कोर पर गिर चुके थे. नागालैंड ने पहली पारी में खेल समाप्त होने तक 4 विकेट पर 101 रन बना चुकी थी.
नागालैंड के कप्तान जोनाथन १८ और इमलीवाती ४ रन बनाकर क्रीज पर नाबाद थे. बिहार की ओर से विवेक ने एक, समर ने एक और आशुतोष ने दो विकेट प्राप्त किए. आज के मैच में आशुतोष ने 2 लेकर बिहार के पूर्व खिलाड़ी अविनाश कुमार (सत्र 1996-97 में सात मैचों में कुल 40 विकेट) के रेकार्ड को तोड़ दिया.
इस मैच में नागालैंड ने टॉस जीत कर बिहार को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. बिहार के विकेट लगातार गिरते रहे. ओपनर मंगल महरूर भी चार रन बना कर आउट हो गए और इंद्रजीत भी 25 रन पर अपना विकेट गवां बैठे. कप्तान बाबुल शून्य, रहमतुल्लाह तीन, उत्कर्ष दो, आशुतोष अमन 9 और विवेक शून्य रन बनाकर लौट गए. मध्य क्रम में केशव 21 और विकाश रंजन 17 रन बनाकर कुछ हद तक संघर्ष किया, मगर नागालैंड की तेज गेंदबाजी के आगे बिहार की कुछ न चली.
बिहार के नौ विकेट मात्र 85 रन पर गिर चुके थे. समर कादरी और हर्ष विक्रम की दसंवी विकेट की 65 रनों की साझेदारी ने बिहार को 150 तक पहुंचाया. अंतिम विकेट के रूप में समर कादरी 20 रन बना कर आउट हुए. हर्ष 48 रन बनाकर नाबाद रहे. नागालैंड के तेज गेंदबाजों में रचित छह विकेट और अरुण दो विकेट कुल आठ विकेट लेकर बिहार को बैकफुट पर ला दिया. नागालैंड के स्पिनर अबरार काजी ने दो विकेट लिए.
बैटिंग करने उतरी नागालैंड की शुरुआत ठीक नहीं रही, विवेक ने नागालैंड के ओपनर सिडजिले को पहले ही ओवर में दो रन पर आउट कर दिया. मगर उसके बाद दूसरे और तीसरे विकेट साझेदारी ने नागालैंड को अच्छी स्थिति में ला दिया. खेल समाप्त होने तक नागालैंड चार विकेट पर 101 रन बनाकर खेल रही है. नागालैंड की ओर से जीमोमी 21, पारस 27, अबरार कांजी 28 रन बनाकर आउट हुए. जबकि कप्तान जोनाथन 18 और इमलीवाती 4 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद थे.
कल मैच का दूसरा दिन है. बिहार की ओर से विवेक ने एक, समर ने एक और आशुतोष ने दो विकेट प्राप्त किए. आशुतोष अमन ने इस मैच में दो विकेट लेकर बिहार के नंबर वन गेंदबाज बन गए. आशुतोष ने बिहार के पूर्व खिलाड़ी अविनाश कुमार का रेकॉर्ड तोड़ा है. अविनाश कुमार ने बिहार के लिए सत्र 1996-97 में सात मैचों में कुल 40 विकेट लिए थे. नागालैंड के बल्लेबाज पवन केबी को मोच आ जाने के कारण उन्हें रिटायर्ड होकर ग्राउंड के बाहर जाना पड़ा. यह जानकारी बिहार क्रिकेट संघ के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने दी.
The post रणजी मैच : नहीं चले कोई बल्लेबाज, दसवीं विकेट की साझेदारी ने बचाई लाज appeared first on Live Cities.