Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: आज फिर बार-बार एक दूसरे से उलझे विराट और टिम पेन, परेशान अम्पायर ने किया कुछ ऐसा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की स्थिति बेहतर नजर आ रही थी. तभी मोह्हमद शमी ने दो गेंदों पर टीम पेन और आरोन फिंच को चलता कर दिया. मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और भारतीय कप्तान के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली.

चौथे दिन जमकर लड़ रहे हैं कोहली और टीम पेन 

भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टीम पेन चौथे दिन लंच के पहले जमकर लड़ते हुए और एक दूसरे को स्लेज करते हुए नजर आएं. झगड़ा इतना बढ़ गया की अंपायर को बीच में आना पड़ा. ये सिलसिला एक बार नहीं रुका बल्कि बार-बार ये दोनों आपस में भीड़ जा रहे थे. कप्तान विराट कोहली और टिम पेन के बीच शाब्दिक तनातनी बहुत बढ़ गई. अंपायर भी परेशान नजर आ रहे थे.

यहाँ देखें वीडियो

कल भी हुई जमकर नोकझोक 

पहली पारी में भारतीय कप्तान दूसरी स्लिप में कैच देकर आउट हुए जबकि इस कैच को तीसरे अंपायर को रैफर किया गया था और इसे ‘सॉफ्ट सिग्नल’ करार देकर बदला नहीं गया. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान मैदान पर कोहली बल्लेबाजों को काफी उकसाते हुए कुछ न कुछ बोले जा रहे थे जो स्टंप तक जारी रहा. इस दौरान दोनों कप्तानों ने शब्दों का आदान प्रदान किया.

ऐसे कर रहे थे स्लेज 

टिम पेन जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब कोहली और उनके साथियों ने विकेट के पीछे कैच लपकने की तेज अपील की और माइक्रोफोन में कोहली की आवाज रेकॉर्ड हो गई है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘अगर वह इसमें गड़बड़ी कर देता है तो सीरीज 2-0 हो जाएगी.’ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भी इसका जवाब देते हुए कहा, ‘इसके लिए पहले तुम्हें बल्लेबाजी करनी होगी.’

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो: आज फिर बार-बार एक दूसरे से उलझे विराट और टिम पेन, परेशान अम्पायर ने किया कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.