विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए ऑक्शन का सेट तैयार है। ऑक्शन को लेकर तैयारियां पूरी तरह से हो चुकी है। अब बस सभी फ्रेंचाइजी के सामने खिलाड़ियों के नाम ही बोलने को बाकी है।
ऑक्शन में 346 खिलाड़ी शामिल, लगेगी 70 खिलाड़ियों पर बोली
आईपीएल ऑक्शन को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा सकता है। इस बार ऑक्शन में इतने ज्यादा खिलाड़ी नहीं है फिर भी कई दिग्गज और स्टार खिलाड़ी शामिल होने से बेताबी समझी जा सकती है।

ऑक्शन में बीसीसीआई ने कुल 346 खिलाड़ियों की छटनी की है। इन खिलाड़ियों में से 70 खिलाड़ियों को चुना जाना है बाकी के खिलाड़ियों के लिए अगले सीजन में मौका रहेगा। तो आईए जानने की कोशिश करते हैं ऑक्शन को लेकर हर जानकारी….
इस दिन, इस समय इस चैनल पर प्रसारित होगा आईपीएल ऑक्शन
आईपीएल ऑक्शन तय कार्यक्रम के मुताबिक 18 दिसंबर मंगलवार को जयपुर में होगा।
इस ऑक्शन की लाइव ब्रॉडकास्टिंग स्टार नेटवर्क और डिजिटल मीडिया एप हॉट स्टार पर भी होगा।

346 खिलाड़ियों को 3 अलग-अलग स्लॉट में बांटा गया है जिसमें गेंदबाज, बल्लेबाज और ऑलराउंडर्स की सूची है।
रिलीज खिलाड़ियों में ये खिलाड़ी होंगे सबसे प्रमुख चेहरा
ये तो अब हर कोई जानता है कि ऑक्शन में 346 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है। इन खिलाड़ियों में प्रमुख खिलाड़ियों की बात करे तो देश विदेश से कई खिलाड़ी शामिल हैं।
जिसमें 2 करोड़ रूपये की बेस प्राइज के साथ इंग्लैंड के सैम कुरेन और क्रिस वोक्स, दक्षिण अफ्रीका के कोलिन इंग्राम, श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज और लसिथ मलिंगा, ऑस्ट्रेलिया से शॉन मार्श और डार्सी शॉर्ट, न्यूजीलैंड से ब्रैंडन मैकुलम और कोरी एंडरसन हैं।

तो वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ियों की बात करें तो उन्हें 2 करोड़ की बेस प्राइज नहीं मिली है। इनमें से जयदेव उनादकट को 1.5 करोड़ की बेस प्राइज मिली है। तो वहीं 1 करोड़ की बेस प्राइज वाले खिलाड़ियों में युवराज सिंह, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा प्रमुख नाम हैं।
इस तरह से है सभी टीमों के पर्स के पैसा और खाली स्लॉट

किंग्स इलेवन पंजाब- 36.20 करोड़ ( उपलब्ध स्लॉट: 15— भारतीय-11, विदेशी-4)
दिल्ली केपिटल्स- 25.50 करोड़ ( उपलब्ध स्लॉट: 10— भारतीय-7, विदेशी-3)
आरसीबी-18.15 करोड़ ( उपलब्ध स्लॉट: 10— भारतीय-8, विदेशी-2)
मुंबई इंडियंस- 11.15 करोड़ ( उपलब्ध स्लॉट: 7— भारतीय-6, विदेशी-1)
राजस्थान रॉयल्स- 20.95 करोड़ ( उपलब्ध स्लॉट: 9— भारतीय-9, विदेशी-3)
चेन्नई सुपर किंग्स- 8.40 करोड़ ( उपलब्ध स्लॉट: 2— भारतीय-2, विदेशी-0)
सनराईजर्स हैदराबाद- 9.70 करोड़ ( उपलब्ध स्लॉट: 5— भारतीय-3, विदेशी-2)
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post आईपीएल नीलामी का समय, खिलाड़ियों की लिस्ट, टीम के पास बचे पैसे से लेकर वो हर जानकारी जो आपको जानना है जरूरी appeared first on SportzWiki Hindi.