जहां एक तरफ मेलबर्न टेस्ट मैच जीतकर भारत की टीम ने इतिहास रच दिया है. वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या का एक विज्ञापन सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है.
दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या ने स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के लिए एक विज्ञापन किया है और इस विज्ञापन में दोनों के स्टाइल ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है.
बिहारी बाबू के अंदाज में नजर आये धोनी-हार्दिक

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के इस विज्ञापन में हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी बिहारी बाबू के अंदाज में नजर आ रहे है और दोनों ने इस विज्ञापन में बिहारी भाषा का ही प्रयोग किया है.
क्या मारा है माही

इस वीडियो में धोनी और हार्दिक पांड्या पेड़ पर चढ़े हुए है और काफी दूर से मैच देखने का आनंद ले रहे है. पहले हार्दिक पांड्य, एमएस धोनी से बिहारी भाषा में बोलते हुए कहते है, कि “क्या मारा है माही”
तो इसके बाद एमएस धोनी ने खुद को हार्दिक पांड्या का फैन बताया और विज्ञापन पर बोला, “हम भी पांड्या का फैन हैं ये मारा पांड्या ने छक्का”
धोनी को बिट्टू भईया का मिला नया नाम

इस विज्ञापन की खास बात यह रही, कि पूरे विज्ञापन के दौरान हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी को बिट्टू भईया कहते हुए नजर आये. इस एड में धोनी को ‘बिट्टू भईया’ नाम दिया गया था.
यहाँ देखे इस मजेदार विज्ञापन का वीडियो
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या बिहारी बाबू के अंदाज में नजर आ रहे है. इस वीडियो को देख उनके प्रशंसक काफी खुशी महसूस कर रहे है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : धोनी और पांड्या का यह विज्ञापन देख, आप शाम तक नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.