Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तानी गेंदबाज ने गुस्से में कहा- मुझे मार कर दिखा, फिर भारतीय बल्लेबाज ने लगातार ठोंक डाले तीन छक्के

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट का मंजर देखने लायक होता है। ​क्रिकेट ग्राउंड पर इन दोनों टीम के बीच बेहद गहमागहमी का माहौल साफ नजर आता है। अब तक पाकिस्तान और इंडिया के बीच खेले गए हर मैच का एक अलग ही रोमांच रहा है।आज हम आपको भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक ऐसे मैच के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका किस्सा सुनकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

दरअसल भारतीय टीम का यह बल्लेबाज जब मैदान में खेलने के लिए उतरा तब स्टेडियम में बैठे सभी पाकिस्तानी दर्शक इसका मजाक उड़ाते रहे। लेकिन इस भारतीय खिलाडी ने अपने बल्ले से ऐसा जवाब दिया कि सभी की बोलती बंद हो गई।जी हां, 16 साल की उम्र में सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के विरूद्ध अपना डेब्यू मैच खेला था।एक मैच के दौरान सचिन को स्लेजिंग का शिकार होना पड़ा था। उस वक्त पाकिस्तानी गेंदबाज अब्दुल कादिर ने गुस्से में सचिन से कहा मुझे मार कर दिखा। अब आप सोच रहे होंगे कि सचिन ने आखिर ऐसा क्या कर दिया।

जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तानी गेंदबाज़ मुश्ताक अहमद के ओवर में सचिन ने दो छक्के लगाए। कम उम्र में सचिन की बल्लेबाजी देखकर पाक टीम के सीनियर गेंदबाज अब्दुल कादिर गुस्से में आ गए। उन्होंने सचिन के पास जाकर गुस्से में कहा कि बच्चों को क्यों मार रहा है, मुझे मार कर दिखा। सचिन ने मुंह से कादिर को कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन बल्ले से उनकी भी बोलती बंद कर दी।

बता दें कि अगले ओवर में कादिर गेंदबाजी करने के लिए आए, उनके एक ही ओवर में सचिन ने तीन छक्के लगाए। अपनी गलती का अहसास होते ही कादिन ने सचिन की बल्लेबाजी के लिए ताली बजाई तथा सम्मान में उनके सामने हाथ तक जोड़ लिए।अब्दुल कादिर ने एक साक्षात्कार में कहा था कि मेरे एक ओवर में सचिन से पहले किसी ने तीन छक्के नहीं मारे थे। मैंने अपने पूरे तजुर्बे के साथ ये तीनों गेंदे डाली थी, लेकिन इस लड़के ने मेरी धुनाई कर दी।



Herald