Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साल समाप्त होने से पहले ही डेल स्टेन ने रच दिया ये इतिहास

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने पाकिस्तान के खिलाफ आज से शुरू हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले ही दिन इतिहास रच दिया है।पाकिस्तान के खिलाफ सेंचूरियन में पहले टेस्ट के पहले दिन फखर जमान के रूप में पहला विकेट लेने के साथ ही डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका की ओर सेसबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं।

इस मामले में उन्होंने हमवतन शॉन पोलाक का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। इससे पहले डेल स्टेन और शॉन पोलाक के नाम एक समान 421-421 विकेट दर्ज थे। शॉन पोलाक ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 108 टेस्ट मैचों में 421 विकेट हासिल किए थे।

तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने केवल 89वें टेस्ट मैच में ही शॉन पोलाक को पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के सातवें ओवर में ही डेल स्टेन ने ये कीर्तिमान अपने नाम किया। उन्होंने पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज फखर जमान को डीन एल्गर के हाथों कैच करवाया। जमान 17 गेंदों पर केवल 12 रन ही बना सके।

डेल स्टेन का टेस्ट करियर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 51 पर पर सात विकेट रहा है। उन्होंने मैच में पांच बार दस और 26 बार पांच विकेट लिए हैं। तेज गेंदबाज के रूप में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वह इस समय सातवें स्थान पर हैं।

इससे आगे न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली (431), इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड(433), भारत के कपिल देव (434), वेस्टइंडीज के कोटर्न वाल्श (519), ऑस्ट्रेलिया के ग्लैन मैकग्राथ (563) और इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन (565) हैं।