भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट मैचों की सीरीज में शामिल नहीं किया गया है. भले ही शिखर धवन भारत की टेस्ट टीम में ना हो, लेकिन वह इनदिनों अपनी छुट्टियाँ भी ऑस्ट्रेलिया में ही बिता रहे है. बता दे, कि मेलबर्न में ही सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है और मेलबर्न में ही शिखर धवन का ससुराल है.
रोहित शर्मा और मुरली विजय से मिले शिखर धवन

इसी बीच भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन मेलबर्न में मुरली विजय और रोहित शर्मा से मिले है. शिखर धवन के साथ एक तस्वीर रोहित शर्मा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है. इस तस्वीर में मुरली विजय भी नजर आ रहे है.
यहाँ देखे रोहित शर्मा द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर
वनडे सीरीज में खेलते आयेंगे नजर

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन टेस्ट मैचों में तो नहीं है, लेकिन वह वनडे मैचों में खेलते हुए नजर आयेंगे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया था और वनडे में भी वह रनों की बरसात करना चाहेंगे.
टीम इंडिया के गब्बर को टेस्ट क्रिकेट में तो जगह नहीं मिल रही हैं, लेकिन वह लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भारत के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं.
ऐसा रहा हैं शिखर धवन का क्रिकेट करियर

शिखर धवन ने भारतीय टीम के लिए अबतक 34 टेस्ट मैच, 115 वनडे मैच और 46 टी-20 मैच खेले हुए हैं. 34 टेस्ट मैचों में धवन ने 40.61 की औसत से 2315 रन बनाये हुए हैं.
वहीं उन्होंने 115 वनडे मैचों में 45.69 की औसत से 4935 रन बनाये हुए हैं. वहीं 46 टी-20 मैचों में अबतक धवन ने 29.33 की औसत से 1232 रन बनाये हुए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मेलबर्न में भारतीय टीम से जुड़ा यह दिग्गज भारतीय खिलाड़ी, रोहित शर्मा ने शेयर की तस्वीर appeared first on SportzWiki Hindi.