रोहित शर्मा एक बार पूरी तरह फिट होकर मेलबर्न में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय इलेवन का हिस्सा बन गए हैं. वहीं, रोहित शर्मा के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं. और हो सकता है कि भारतीय वनडे उपकप्तान को बीच दौरे से ही भारत वापस लौटना पड़े. वैसे जब साथी खिलाड़ियों को रोहित शर्मा के पिता बनने की खबर पता चली, तो उन्होंने रोहित का जमकर मजाक बनाया और उनकी खूब हंसी उड़ाई !
खुद किया इस बात का खुलासा

एक कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान माइकल क्लॉर्क के साथ बातचीत में रोहित ने बताया कि जब साथी खिलाड़ियों को पहली बार मैंने यह बताया कि मैं पिता बनने वाला हूं, तो उन्होंने मेरी जमकर टांग-खिंचाई की. वे मेरे ऊपर हंस रहे थे.
What it's like to witness @imVkohli & co. train at the MCG
Boxing Day Test round the corner & fans came over to the G to watch their favourite superstars train. We got our FAN Cam ON to watch #TeamIndia train ahead of the 3rd Test – by @28anand
https://t.co/xvdIzYyzFH pic.twitter.com/WicAkR9m9N
— BCCI (@BCCI) December 24, 2018
“उन्होंने कुछ ऐसे प्रतिक्रिया दी कि क्या? तुम पिता बनने जा रहे हो. इस पर मैंने कहा कि हां बनने जा रहा हूं. क्या समस्या है. दरअसल साथी खिलाड़ियों ने मेरी आदतों और हालिया सालों में मेरी जैसी हरकतें रही हैं, उस पर उन्होंने हंसी उड़ाई. वे सोचते हैं कि मैं एक गैरजिम्मेदार व्यक्ति हूं. बहरहाल, अब मैं यह सुनिश्चित करने जा रहा हूं कि मेरी हर बात में बदलाव होने जा रहा है.”

जब माइकल क्लार्क ने कहा कि अब जब वह पिता बनने वाले हैं, तो कैसा महसूस कर रहे हैं, इस पर रोहित ने कहा कि मैं इस पल का वास्तव में इंतजार नहीं कर सकता. हम दोनों की ही जिंदगी अगले कुछ महीनों में बदलने जा रही है.

आप को बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक बार फिर से रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में शामिल किया गया था. इस दौरान वो पहले टेस्ट मैच में टीम का भी हिस्सा था. हालाँकि उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा था. जिसके बाद उन्हें चोट लग गई थी, ऐसे में उनको दूसरे टेस्ट में टीम में शामिल नही किया गया था. हालाँकि तीसरे टेस्ट मैच में उन्हें एक बार फिर से टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रोहित शर्मा इस मैच में कुछ ख़ास करेंगे.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post रोहित शर्मा ने बताया कैसे ड्रेसिंग रूम में हुई उनकी खिंचाई जब सभी को पता चला पिता बनने की खबर appeared first on SportzWiki Hindi.
