Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित-रितिका के प्यार के बीच फिर आए युजवेंद्र चहल, रितिका ने दिया ये जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम में हिटमैन के नाम से पहचाने जाने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, कि रोहित को पहले मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जाएगा।

बता दे ये अंदाजा भारत और ऑस्टेलिया के बीच खेले जा रहे अभ्यास मैच को देखकर लगाया जा रहा हैं। भारतीय टीम 15 दिन से लगातार ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ अभ्यास कर रही हैं। लेकिन इस टेस्ट मैच की सीरीज के शुरू होने से पहले ही रोहित शर्मा को अपनी पत्नी की याद सताने लगी हैं।

बता दे रोहित ने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने लिखा हैं कि ‘मिसिंग माई अदर हाफ’ । जिसके बाद ही युजवेंद्र चहल ने एक मजेदार कमेंट किया हैं। आइये जानते हैं पूरी कहानी।

युजवेंद्र चहल का मजेदार कमेंट


दरअसल रोहित शर्मा पछले 15 दिनों से लगातार विदेशी दौरे पर हैं। बता दे भारतीय क्रिकेट टीम इस समय आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए ऑस्टेलिया आयी हुई हैं। इस टीम में रोहित शर्मा भी शामिल हैं। रोहित को टेस्ट सीरीज से पहले ही पत्नी रितिका की याद आ गयी हैं।

जिसके चलते उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और रितिका की फोटो शेयर की हैं। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि ‘मिसिंग माई अदर हाफ’ रोहित के पोस्ट को शेयर करते ही ही युजवेंद्र चहल ने भी इस पर एक मजेदार कमेंट किया। उन्होंने लिखा कि बस यही हाल मेरा भी हैं। जिसके बाद रितिका ने कमेंट करते हुए लिखा कि ,दिसंबर में दूर रहना काफी मुश्किल हैं. लव यू…

इससे पहले भी तीनो के बीच दिखा है याराना


बता दे रोहित की पत्नी रितिका और भारतीय टीम के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के बीच कई बार ऐसी मीठी नोक झोंक देखी जा चुकी हैं। इससे पहले इंग्लैंड में वन-डे सीरीज खत्म होने के बाद भी इन दोनों के बीच बातचीत हुई थी।

दरअसल रोहित में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। जिसके तुरंत बाद चहल ने उस पर कमेंट करते हुए लिखा था कि ,मिस यू रोहित शर्मा। चहल के इस कमेंट के बाद रितिका ने तुरंत कमेंट किया- ये अब मेरा है (He is my now).

टी -20 सीरीज में नहीं बना पाए ज्यादा रन


रोहित ने हाल ही में ख़त्म हुई टी-20 सीरीज में बहुत ज्यादा रन अपने नाम नहीं कर पाए हैं। वह केवल एक बार 40 रन सके। अब पृथ्वी शॉ चोट की वजह से वह एडिलेड टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इस समय रोहित के पास बतौर ओपनर प्लेइंग इलेवन में आने का बढ़िया मौका हैं।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post रोहित-रितिका के प्यार के बीच फिर आए युजवेंद्र चहल, रितिका ने दिया ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.