भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की हालत खस्ता कर दी है. लंच के बाद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए.चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन और उस्मान ख्वाजा ने लंच तक ऑस्ट्रेलिया का कोई विकेट नहीं गिरने दिया था.
शमी ने कराई भारतीय टीम की वापसी

लंच के बाद मोहम्मद शमी ने पेन को पवेलियन लौटाकर उनके और ख्वाजा के बीच हुई 72 रनों की साझेदारी का अंत कर दिया.शमी की गेंद पर विराट कोहली ने पेन का कैच लपका. शमी के बेहतरीन बाउंसर को पेन समझ ही नहीं पाएं. इसके बाद एरॉन फिंच वापस बल्लेबाजी करने आए और उसी स्कोर पर पवेलियन लौट गए. मोहम्मद शमी ने फिंच को विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच आउट करा दिया.
यहाँ देखें वीडियो
Tim pen wicket #AUSvsIND pic.twitter.com/d4OdoKstKI
— ye cricket hai (@cricket_ye) December 17, 2018
शमी की बेहतरीन गेंदबाजी
पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 43 रन की बढ़त मिली थी
The post वीडियो: शमी के खतरनाक बाउंसर ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के साथ किया कुछ ऐसा पसरा ड्रेसिंग रूम में सन्नाटा appeared first on SportzWiki Hindi.
