Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत ने इस खिलाड़ी को दिया अपनी कामयाबी का श्रेय 

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले गए पहले मैच में आॅस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराकर आॅस्ट्रेलिया धरती पर इतिहास रच दिया। विराट एंड कंपनी ने पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।

विरूष्का ने शादी की पहली सालगिरह पर टीम साथियों के लिए किया ये काम, ऐसी मिली वाहवाही...

ऋषभ पंत ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में विकेट के पीछे 11 कैच पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही ऋषभ पंत ने आॅस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर ली। पंत भारत के पहले विकेटकीपर है जिन्होंने टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट के पीछे कैच किए है।

इसी बीच भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपनी शानदार सफलता का श्रेय भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व ​दुनिया के बेस्ट फीनिशर महेन्द्र सिंह धोनी को दी है। ऋषभ पंत ने कहा कि महेन्द्र सिंह धोनी ने मुझे धैर्य रखने और दबाव में स्थिति को संभालने का तरीका सिखाया। आज जो भी खास उपलब्धि हासिल की वो धोनी के कारण ही हासिल करने में सफल हुआ है। आपको बता दें कि ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के जैक रसेल और साउथ अफ्रीका के एबी डीविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसी बीच पंत ने ऋद्धिमान साहा के 10 कैच के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।