Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के नॉट आउट होने पर भी ऑस्ट्रेलिया ने की आउट की अपील, तो खेल भावना शर्मसार होती देख रिकी पोंटिंग ने कही ये बात

भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को बेहतरीन पारी खेल रहे थे, लेकिन जब वो आउट हुए उनका विकेट विवादों में घिर गया. उनको फिल्ड अंपायर ने आउट करार दे दिया. लेकिन जब जब दुबारा रिप्ले में देखा गया तो गेंद जमीन पर टकराती हुई नजर आ रही थी.

विराट कोहली जब 123 के स्कोर पर थे तभी उनको आउट दिया गया 

गौरतलब है कि विराट कोहली जब 123 के स्कोर पर थे, तब पैट कमिंस की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर दूसरी स्लिप पर पहुंची. पीटर हैंड्सकॉम्ब ने इसे पकड़ने के बाद कैच का दावा किया, जिसे अंपायर ने सही मानकर उंगली ऊपर उठा दी. अंपायर की यही जल्दबाजी कोहली पर भारी पड़ी और उन्हें पैवेलियन लौटना पड़ा. इसके बाद सुनील गवास्कर माइकल कलार्क ने इसको आउट करार दिया. जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इसे सही करार देते हुए कहा कोहली आउट थे.

यहाँ देखें रिकी पोंटिग ने क्या कहा

क्या कहा सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने 

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क इस बात पर सहमत थे कि अगर मैदानी अंपायर ने कोहली को आउट नहीं दिया होता, तो तीसरा अंपायर भी उन्हें नॉटआउट ही करार देता.

सुनील गावस्कर ने तो यह भी कहा कि तीसरे अंपायर के पास इस बात के पूरे सबूत थे कि गेंद हैंड्सकॉम्ब की हाथों में जाने से पहले जमीन को छू चुकी थी, पर शायद तीसरे अंपायर को नहीं लगा कि उनके पास निर्णय पलटने के लिए पर्याप्त सबूत थे. इस तरह विराट कोहली का होना एक तरह से ‘अनलकी’ कहा जाएगा.

पवेलियन लौटते वक्त विराट अंपायर के फैसले पर नाखुशी जाहिर कर रहे थे और बेहद नाराज नजर आ रहे थे.ऐसे में उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है.विराट को आउट दिए जाने के तीसरे अंपायर के निर्णय पर एक्सपर्ट भी दो खेमों में बंटे नजर आए.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके

The post विराट कोहली के नॉट आउट होने पर भी ऑस्ट्रेलिया ने की आउट की अपील, तो खेल भावना शर्मसार होती देख रिकी पोंटिंग ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.