भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में दोनों टीम अपने खिलाड़ियों को लग रही चोट से बहुत परेशान हैं. पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को चोट लगी वो पूरे सीरीज से बाहर हो गएं. उसके बाद दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच को मोहम्मद शमी की खतरनाक बाउंसर का शिकार हो गएं.
अब तीसरे टेस्ट में फिंच खेलेंगे या नही आई ये अपडेट

दुसरे मैच में अपनी अंगुली में चोट खा बैठे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एरोन फिंच तीसरे टेस्ट मैच में खेल पाएंगे या नहीं उस बारे में एक नई अपडेट्स आई है.एरोन फिंच ने खुद ही इस बारे में बात की और कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि बॉक्सिंग टेस्ट मैच तक वो फिट हो जाएंगे और प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे.
अगले 2 टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई बदलाव नहीं है


इसका मतलब ये है कि एरोन फिंच फिट होकर तीसरे टेस्ट मैच में मैदान पर उतरने वाले हैं.भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को मेलबर्न में होने वाला है. ऑस्ट्रेलिया टीम दूसरे टेस्ट में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी कर ली है. अब ये देखना होगा तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम कैसा प्रदर्शन करती है.
तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए ये है ऑस्ट्रेलिया की टीम
टिम पेन (कप्तान), एरोन फिंच, मार्कस हैरिस, उस्मान खवाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंडस्कोब, ट्रैविस हेड, मिशेल स्टार्क, पैट कमिन्स, नाथन लियोन, जोश हैज़लवुड, मिशेल मार्श, पीटर सिडल
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज आरोन फिंच के खेलने या न खेलने पर आई ये अपडेट appeared first on SportzWiki Hindi.