Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल : दर्शकों में इस देश की चीयरलीडर्स की रहती है सबसे ज्यादा डिमांड, जानें क्यों?

बदलते वक्त के साथ क्रिकेट का प्रारूप भी बदलता गया, बतौर उदाहरण टेस्ट और वनडे के बाद अब टी-20 क्रिकेट का एक अलग ही अंदाज है।
कुछ लोगों का मानना है कि जितनी तेजी से क्रिकेट लोकप्रिय हुआ है, उतनी ही तेजी से खेल का बाजारीकरण भी हुआ है। इस खेल के जरिए जहां छोटे शहरों से आने वाले खिलाड़ियों को जल्दी पहचान मिल जाती है, इतना ही नहीं ये ग्रामीण खिलाड़ी रातोरात पैसे और शोहरत के धनी बन जाते हैं।

जी हां, मैं बात करना चाह रहा हूं आईपीएल के 12वें सीजन की। बता दें कि आईपीएल सीजन-12 के लिए खिलाड़ियों की नालीमी हो चुकी है। लेकिन जिस प्रकार से मैदान पर खिलाड़ी चौके-छक्के लगाते हैं, उसी मैदान पर चीयरलीडर्स का जलवा भी फैंस की सांसे थाम देता है। इन दिनों आईपीएल की सभी टीमें खिलाड़ियों तथा फैंस के उत्साह को देखते हुए चीयरलीडर्स का सहारा लेती हैं।

इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस देश की चीयरलीडर्स की सबसे ज्यादा डिमांड होती है त​था इनके लिए कितने पैसे खर्च करने पड़ते हैं।आईपीएल में अमेरिका और ब्रिटेन के लड़कियों की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। इसकी असली वजह है इस देश की लड़कियों के लुक्स को दर्शक खूब पसंद करते हैं।

चीयरलीडर्स की आमदनी

जहां तक चीयरलीडर्स की कमाई की बात है, तो चीयरलीडर्स को एक मैच से करीब 6 से 12 हजार रुपए की कमाई होती है। जो टीम जीतती है, वह इन चीयरलीडर्स को बतौर इनाम 3 हजार रुपए अलग से देती है। पार्टी और फोटोशूट के लिए इन चीयरलीडर्स को 6-10 हजार के बीच भुगतान किया जाता है।आईपीएल में अधिकांशत: ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस, मैक्सिको, यूक्रेन और ब्राजील की चीयरलीडर्स बुलाई जाती हैं। केकेआर के मालिक शाहरुख अपने चीयरलीडर्स की कमाई में हर साल एक प्रतिशत का इजाफा करते हैं। इसके अलावा आरसीबी भी इन चीयरलीडर्स पर खूब पैसे खर्च करती है।



Herald