Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन खाली समय में इस भारतीय बल्लेबाज को खेलते देखना करते हैं पसंद

भारत के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन के बीच पर्थ टेस्ट के दौरान काफी ज्यादा जुबानी जंग देखने को मिली थी. इस दौरान जहाँ विराट कोहली लगातर पेन को जवाब दे रहे थे. वहीं पेन भी उनके आगे से हटने वाले नही थे. जिसके बाद विराट कोहली की काफी ज्यादा आलोचना की गई थी.

तीसरे टेस्ट से पहले अब पेन ने इस मामले को लेकर मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने साफ़ किया कि वो कोहली के गुस्से का प्रयोग कर रहे हैं.

मुझे इस लड़ाई में मजा आ रहा है

पेन ने कहा कि वे समझ सकते हैं कि

“कोहली कभी हारना पसंद नहीं करते हैं.”

पेन ने एक ऑस्ट्रेलियाई अखबार में लिखा है कि

“दूसरे टेस्ट में कोहली के साथ मेरी भिड़ंत को काफी तूल दिया गया और पिछले कुछ वर्षों में जब मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहा होता तब वे ऐसे व्यक्ति है, जिन्हें खेलते हुए देखना मुझे पसंद है.”

उन्होंने कहा कि

“अब मैदान पर उसके साथ टेस्ट सीरीज में टक्कर लेना ऐसी चीज है जिसका मैं लुत्फ उठा रहा हूं.”

विराट कोहली पसंद है मुझे 

कोहली को लेकर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि 

“विराट ऐसे व्यक्ति हैं, जो अपना सब कुछ झोंकने को तैयार रहते हैं और सभी पेशेवर खिलाड़ियों की तरह उन्हें भी हारने से नफरत है.”

आगे उन्होंने कहा कि

“विराट जिस तरह खेलते हैं, मुझे वह पसंद है. मैं उन्हें निजी तौर पर नहीं जानता, लेकिन हमेशा उन्हें पसंद किया है. एक खिलाड़ी के रूप में उनका कौशल ही नहीं बल्कि वे जिस जज्बे और आक्रामकता के साथ खेलते हैं उसे भी. लोग इसे देखना पसंद करते हैं और वे प्रशंसकों को मैदान में खींचकर लाते हैं.”

कोहली और पेन के बीच हुआ था विवाद 

आप को याद दिला दें कि कोहली और पेन के बीच पर्थ टेस्ट के दौरान काफी ज्यादा विवाद देखने को मिला था. इस दौरान दोनों खिलाड़ी एक दुसरे को लेकर लगातार टिप्पणी कर रहे थे. वहीं खुद एक बार अंपायर को बीच में आना पड़ा था.

कोहली के आउट होने के बाद भी पेन ने कोहली को लेकर विकेट के पीछे कमेंट किया था, कि विजय क्या कोहली तुम्हे एक साथी के रूप में पसंद है. वहीं पेन से बहस के दौरान कोहली उनके बेहद पास आ गए थे. जिस वजह से उनकी काफी आलोचना भी हुई थी.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन खाली समय में इस भारतीय बल्लेबाज को खेलते देखना करते हैं पसंद appeared first on SportzWiki Hindi.