Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को माइकल वॉन ने इन तीन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों से बताया बेहतर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने करियर के सबसे खतरनाक फॉर्म में हैं जिसके आगे हर एक रिकॉर्ड एक के बाद एक बहता चला जा रहा है। विराट कोहली ऐसी खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे हैं कि उन्हें विश्व क्रिकेट में मौजूदा समय के नंबर-1 बल्लेबाज की पहचान मिल गई है।

विराट कोहली की तुलना होती है बड़े दिग्गजों के साथ

विराट कोहली एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। विराट कोहली के लिए अभी तो वो दौर चल रहा है कि अगर वो एक भी रन बनाते हैं तो लगता है कोई ना कोई नया रिकॉर्ड बनने वाला है।

Perth Test: Kohli's century, match at the exciting turning point

विराट कोहली जिस रफ्तार से आगे बढ़ते जा रहे हैं उसी कारण से उनकी तुलना विश्व क्रिकेट इतिहास के ऑल टाइम दिग्गज बल्लेबाजों के साथ की जा रही है।

माइकल वॉन ने कोहली को बताया सचिन-लारा-पोंटिंग से बेहतर

भारतीय टीम की इस रन मशीन की तुलना सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, जैक कालिस और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों के साथ की जाती है। इतना ही नहीं पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने तो विराट कोहली को इन सभी दिग्गजों से बेहतर करार दिया है।

जी हां…. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने विराट कोहली को इन तमाम दिग्गजों से बेहतर करार देते हुए कहा कि मैंने इनसे(विराट कोहली) बेहतर खिलाड़ी नहीं देखा है।

विराट कोहली जैसे बल्लेबाज को नहीं देखा कभी

माइकल वॉन ने कहा कि “मैं यहां पर सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा या रिकी पोंटिंग का अपमान नहीं कर रहा हूं लेकिन खेल के तीनों ही प्रारूपों में मैंने किसी को भी बेहतर नहीं देखा है। “

“जब लक्ष्य का पीछी करने की बात आती है तो दबाव से निपटने के लिए उनके पास ऐसी उच्च कौशल स्तर और अविश्वसनीय मानसिकता होती है। ये सब उम्मीद और वजन के दौरान केवल सचिन तेंदुलकर ही अनुभव करेंगे।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को माइकल वॉन ने इन तीन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों से बताया बेहतर appeared first on SportzWiki Hindi.