Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संदिग्ध गेंदबाजी के लिए निलंबित हुए श्रीलंकाई गेंदबाज धनंजय

कोलंबो, 11 दिसम्बर: श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज अकीला धनंजय को संदिग्ध गेंदबाजी के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से निलंबित कर दिया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, धनंजय ने इस साल फरवरी में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।

इंग्लैंड के खिलाफ पिछले माह खेली गई टेस्ट सीरीज में धनंजय ने 10 विकेट लिए थे। इस सीरीज में पहले मैच के बाद उन पर संदिग्ध गेंदबाजी का आरोप लगा था।

पहले मैच में संदिग्ध गेंदबाजी का आरोप लगने के बावजूद धनंजय दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका के लिए खेलते हुए नजर आए थे। ब्रिस्बेन में एक स्वतंत्र बायोमेकॅनिक्स के मूल्यांकन में विफल होने के बाद उन पर निलंबन लगा है। हालांकि, वह श्रीलंका की घरेलू प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी कर सकते हैं।

The post संदिग्ध गेंदबाजी के लिए निलंबित हुए श्रीलंकाई गेंदबाज धनंजय appeared first on SportzWiki Hindi.