Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज दौरे के लिए इंग्लैंड की टेस्ट और वनडे टीम घोषित, भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले सैम करन को दिखाया गया टीम से बाहर का रस्ता

अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है। इंग्लैंड ने पिछली टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को उसी के घर में मात दी थी। उससे पहले इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को भी मात दी थी। वनडे सीरीज में भी इंग्लैंड ने श्रीलंका को श्रीलंका में हराया था। वहीं वेस्टइंडीज की टीम भारत में हारने के बाद बांग्लादेश में भी हार रही है।

सैम करन टीम से बाहर

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम में शामिल किये गये बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सैम करन की वनडे टीम से छुट्टी हो गयी है। उसके अलावा ओली स्टोन लिआम डॉसन को भी वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है।

सैम करन की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर डेविड विली की वापसी हुई है। विली चोट की जगह से श्रीलंका सीरीज का हिस्सा नहीं थे।उनकी जगह ही करन को टीम में शामिल किया गया था।

ओली पोप टेस्ट टीम से बाहर

इंग्लैंड टेस्ट टीम में भी युवा खिलाड़ी ओली पोप को टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया है। पोप ने भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में डेब्यू किया था। वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा थे लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

पिछले साल मारपीट के मामले में शामिल रहे बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स को भी वनडे टीम में जगह मिली है। हेल्स पर इस घटना की वजह से 6 मैच का प्रतिबन्ध लगा था। वहीं स्टोक्स पर भी 8 मैच का बैन लगा था और उन्होंने इसे पूरा भी कर लिया था।

इस प्रकार है टेस्ट टीम:

जो रूट (कप्तान), मोईन अली, जिमी एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, सैम करन, जो डेली, बेन फोक्स, केटन जेनिंग्स, जैक लीच, आदिल रशीद, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स

इस प्रकार है वनडे टीम

इऑन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, टॉम करन, जो डेली, एलेक्स हेल्स, लिआम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वेस्टइंडीज दौरे के लिए इंग्लैंड की टेस्ट और वनडे टीम घोषित, भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले सैम करन को दिखाया गया टीम से बाहर का रस्ता appeared first on SportzWiki Hindi.