Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे टेस्ट से पहले भारत को बड़ा झटका, दो अहम खिलाड़ी हुए चोटिल

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। सीरीज का पहला एडिलेड ओवल टेस्ट भारत ने जीत लिया है। अब दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार (14 दिसंबर) से पर्थ मैदान पर खेला जायेगा। लेकिन उससे पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के दो अहम खिलाड़ी चोटिल हो गए है।

जी हाँ, खबरे है कि अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा चोटिल हो गए और दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने एक ट्वीट कर दी है। बीसीसीआई ने ट्वीट कर 13 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है जिसमे अश्विन और रोहित का नाम शामिल नहीं है।

इस लिस्ट में विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव का नाम शामिल है।

वहीं, बता दें कि अभ्यास मैच के दौरान भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ चोटिल हो गए थे और वो अभी तक चोट उभर नहीं पाए। ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ सकती है।

यह भी पढ़े:-

दूसरे टेस्ट मैच में इन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है भारतीय टीम

Big Bash League में नहीं उछलेगा सिक्का, अब इससे होगा टॉस

शादी की सालगिरह पर विराट-अनुष्का ने जीत लिया सभी लोगों का दिल



Herald