Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर ने क्रिकेट के मैदान को कहा अलविदा, इस टीम के विरूद्ध खेलेंगे अंतिम मैच

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कल अचानक सभी प्रारूपों से संन्यास लेकर सभी को चौका दिया। बाएं हाथ का ये दिग्गज बल्लेबाज कई समय से अपनी खराब फार्म के कारण टीम से बाहर चल रहा था।

IndvAus : भारतीय टीम ने एडिलेड टेस्ट के लिए टीम की घोषणा, देखें कौन-कौन हैं टीम में

आपको बता दें ​बाएं हाथ के इस खतरनाक ओपनर बल्लेबाज ने भारतीय टीम को टी20 का विश्वकप और सीमित ओवर का विश्वकप जीताने में अहम योगदान दिया था। गौतम गंभीर ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। क्रिकेट के मैदान में गौ​तम गंभीर ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। गंभीर ने आईपीएल में भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और गंभीर की कप्तानी में ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2017 में दो बार आईपीएल का खिताब जीतने में मुख्य भूमिका निभाई थी।

बाएं हाथ का ये दिग्गज बल्लेबाज छह दिसंबर से होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली की ओर से खेलते हुए आंध्र प्रदेश के खिलाफ अपने करियर का अंतिम मैच खेलेगे। गंभीर आईपीएल के 12वें सीजन में भी अब मैदान में नजर नहीं आ सकते है। आपको बता दें कि गौतम गंभीर ने अपने करियर में 58 टेस्ट मैच, 147 वनडे मैच और 37 टी20 मैच खेले है। गंभीर ने अपना अंतिम टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। गंभीर ने अपने कोच और उन सभी दिग्गज खिलाड़ियों का धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके करियर को परवान चढ़ाने में भूमिका निभाई थी।