Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से बाहर हुआ टीम का यह स्टार खिलाड़ी, बढ़ी कप्तान की परेशानी

इनदिनों श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रा हो गया था. वहीं अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर के बीच काइस्टार्च में खेला जायेगा. आपकों बता दे, कि सीरीज के पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने कुल तीन तेज गेंदबाजों को मौका दिया था.

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजो को पहले टेस्ट में करनी पड़ी थी ज्यादा गेंदबाजी 

पहला टेस्ट मैच ट्रेंट बोल्ट, टीम साउदी और नील वेगनर ने खेला था और यह तीनों तेज गेंदबाजो को दूसरी पारी में काफी ज्यादा गेंदबाजी करनी पड़ी थी, क्योंकि एंजोला मैथ्यूज और कुसल मेंडिस दोनों ने ही पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतकीय पारियां खेली थी.

दूसरा टेस्ट भी नहीं खेलेंगे मैट हैनरी 

पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हैनरी को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा था. अब सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भी उन्हें जगह नहीं मिलने वाली है. न्यूजीलैंड टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने अपने एक बयान में संकेत दिए है, कि दूसरे टेस्ट में भी ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और नील वेगनर की तिकड़ी ही खेलेगी. ऐसे में मैट हैनरी को एक बार फिर टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना होगा.

कोच ने अपने तेज गेंदबाजो को लेकर कही ये बात 

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने दूसरे टेस्ट से पहले अपने एक बयान में कह,

“हम जानते है, कि पहले टेस्ट में हमारे तीनों तेज गेंदबाजो पर वर्कलोड पड़ा था, लेकिन दूसरे टेस्ट खेलने के लिए हमारे तीनों तेज गेंदबाज आत्मविश्वास में है. तीनों का ही कहना है, कि वह तरोताजा महसूस कर रहे है.  टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट दोनों ने मैच में 50 या उससे अधिक ओवरों की गेंदबाजी की थी, लेकिन वह नेट्स में अच्छे दिख रहे है. हम उन दोनों पर अपनी निगाहें बनाये हुए है. हम निगरानी करेंगे, कि वे अगले तीन या चार दिनों में कैसे हैं. मुझे लगता है कि हमारे पास प्लेइंग इलेवन चुनने में पर्याप्त समय है.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से बाहर हुआ टीम का यह स्टार खिलाड़ी, बढ़ी कप्तान की परेशानी appeared first on SportzWiki Hindi.