न्यूजीलैंड के खिलाफ एमएस धोनी की टी-20 टीम में वापसी हो गई है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 6 फरवरी से 10 फरवरी के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. इस टी-20 सीरीज के लिए एमएस धोनी की टीम में वापसी हो गई है.
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में ड्राप करने के बाद माना जा रहा था, कि एमएस धोनी का टी-20 क्रिकेट करियर खत्म हो चुका है, लेकिन ऐसा नहीं है, चयनकर्ताओं ने एक बार फिर अपना भरोसा एमएस धोनी पर दिखाया है.
धोनी सहित मध्यक्रम के बल्लेबाज नहीं कर पा रहे अच्छा प्रदर्शन

बता दें, कि भारतीय टीम का मध्यक्रम पिछले काफी समय से फ्लॉप चल रहा है. पिछले दो साल से भारतीय टीम अपनी इस परेशानी से जूझ रही है. मध्यक्रम की परेशानी भी भारतीय टीम को विश्व कप 2019 से बाहर का रास्ता दिखा सकती है.
धोनी ने बताई मध्यक्रम की परेशानी

एक किताब लॉन्च के मौके पर स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए एमएस धोनी ने अपने बयाने में कहा,
“हमारे शीर्ष क्रम ने 2015 के बाद से सीमित ओवरों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी वजह से हमारे मध्यक्रम को ज्यादा मौके नहीं मिल पाये हैं. ज्यादा मौके ना मिलने की वजह से भी मध्यक्रम के प्रदर्शन में कमी आई है. हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और यही हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है.”
ऐसा रहा है धोनी का अबतक का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

बता दें, कि एमएस धोनी ने भारतीय टीम के लिए 332 वनडे मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 50.1 की औसत से 10173 रन बनाये हुए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारतीय टीम के लिए 90 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 48.1 की औसत से 1487 रन बनाये हुए है.
93 टी-20 अंतरराष्ट्रिय मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 37.17 की शानदार औसत व 127.09 के स्ट्राइक रेट से 1487 रन बनाये हुए हैं. टी-20 अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 56 रन का रहा है. वहीं उन्होंने दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक भारत के लिए लगाये हुए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post महेंद्र सिंह धोनी ने बताया वो कारण जिस वजह से लिमिटेड ओवर क्रिकेट में रन नहीं बना रहा मध्यक्रम appeared first on SportzWiki Hindi.