Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: ऋषभ पन्त ने सुपरमैन बन पकड़ा अविश्वसनीय कैच, आलोचकों का मुंह किया बंद

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम के पहली पारी 326 रनों पर सिमट गयी। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने भारतीय तेज गेंदबाजों का जमकर सामना किया। उनके सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 112 रन जोडकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। मध्यक्रम अगर समझदारी दिखाती तो टीम का स्कोर और बड़ा हो सकता था।

नहीं चला निचला क्रम

पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की थी। नीचे के चार बल्लेबाजों ने पिछले टेस्ट को काफी करीब ला दिया था लेकिन आज कमिंस के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर पाया।

मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेजलवुड कुछ ख़ास नहीं कर पाए। भारतीय तेज गेंदबाजों 17 रनों के भीतर उनके चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। ईशांत शर्मा ने अंतिम दो बल्लेबाजों को लगातार दो गेंद पर पवेलियन भेज दिया।

पन्त ने पकड़ा जबरदस्त कैच

 

भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पन्त लगातार अपनी खराब विकेटकीपिंग के लिए आलोचकों का शिकार बन रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने आज ऑस्ट्रेलिया के अंतिम बल्लेबाज जोश हेजलवुड को पवेलियन भेजा।

ईशांत शर्मा की गेंद को रोकने के चक्कर में गेंद ने हेजलवुड के बल्ले का बाहरी किनारा लिया और करीब पहले स्लिप के पास गयी। ऋषभ पन्त ने शानदार डाइव लगातार कैच को लपक लिया। यह ईशांत शर्मा का मैच में चौथा विकेट था।

कल छोड़ा था कैच

ऋषभ पन्त ने कल ऑस्ट्रेलिया के सबसे अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श का आसान कैच गिरा दिया। हनुमा विहारी की गेंदबाजी पर गेंद ने बल्लेबाज के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के पास चली गयी।

पन्त ने इस आसान से कैच को गिरा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर पन्त का जमकर मजाक उड़ा। हालाँकि, आज शानदार कैच पकड़कर उन्होंने आलोचकों को जवाब देने की कोशिश की है।

देखें वीडियो:

The post वीडियो: ऋषभ पन्त ने सुपरमैन बन पकड़ा अविश्वसनीय कैच, आलोचकों का मुंह किया बंद appeared first on SportzWiki Hindi.