Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेतेश्वर पुजारा ने कप्तान विराट के लिए आखिरकार क्यों दिया ऐसा बयान

इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृखंला 1-1 से बराबरी पर रही है। आॅस्ट्रेलिया ने पहले मैच में भारत को चार विकेट से हराकर श्रृखंला में 1-0 की बढ़त बना ली थी, इसके बाद दूसरा मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा और उसके बाद खेला गया आखिरी मुकाबला भारत ने 6 विकेट से जीत लिया। ऐसे में भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच खेली गई यह टी20 श्रृखंला 1-1 से बराबरी पर रही।

सचिन तेंदुलकर ने कंगारूओं से पार पाने के लिए विराट बिग्रेड को दिया ये जीत का मंत्र

इधर भारतीय टीम की बल्लेबाजी को देखते हुए यह कहा जा रहा है भारतीय टीम इस समय रनों के लिए कप्तान विराट कोहली पर निर्भर है। लेकिन टीम के ही दूसरे खिलाड़ियों का मानना है की ऐसा कुछ नहीं है की पूरी टीम ही विराट कोहली पर निर्भर है।

टीम के ही दूसरे और भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि भारत सिर्फ एक बल्लेबाज पर निर्भर नहीं है। उन्होंने यहा मीडिया से बात करते हुए बताया की हम सभी टीम की तरह खेलते हैं और एक इकाई की तरह बल्लेबाजी करते हैं, इससे ज्यादा या कम दबाव नहीं होता हम केवल अच्छा करना चाहते हैं, हमारे सभी बल्लेबाज अनुभवी हैं और उन्हें अपनी क्षमता पर भरोसा है।

IndvsAus : चोटिल पृथ्वी की जगह इस बल्लेबाज को मिले मौका, इस पूर्व क्रिकेटर ने दी सलाह

आपकों बता दें की भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृखंला समाप्त हो चुकी है और छह दिसंबर से चार टेस्ट मैचों की श्रृखंला शुरू होने जा रही है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच वनडे मैचों की श्रृखंला खेली जाएगी।