Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप में भिड़ने के बाद अब इंग्लैंड औ वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले विश्व कप में एक-दूसरे के सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2019 में होने वाले मैच को लेकर दोनों ही टीमों के साथ ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में होगा महामुकाबला

भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच के क्रिकेट एनकाउंटर को विश्व क्रिकेट में सबसे हाई वॉल्टेज माना जाता है। इनके बीच मैच में हर रोमांच मौजूद रहता है जो एक दर्शक को पसंद है।

दर्शकों को तो इस महा मुकाबले का इंतजार है साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ी भी भारत-पाक मुकाबले को लेकर बहुत ही बेसब्री से इंतजार करने में लगे हुए हैं। अगले साल जो 16 जून को खेला जाएगा।

वहाब रियाज ने विराट कोहली को लेकर कही बड़ी बात

इस मैच में पाकिस्तान टीम की नजरें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पर रहना तो स्वाभाविक है ऐसे में कहीं ना कहीं पाकिस्तान के खेमे में विराट कोहली को लेकर कुछ हलचल जरूर होगी।

विराट कोहली पाकिस्तान ही नहीं हर विरोधी टीम के सामने सबसे बड़ा खतरा हो सकते हैं। ऐसे में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है।

पाकिस्तान को विराट कोहली के लिए बनानी होगी अच्छी योजना

वहाब रियाज ने अपने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान निश्चित रूप से विराट के लिए बड़ी योजना बनाएगा, लेकिन अगर वो इस विश्व कप में खेले तो वो ना केवल विराट कोहली के खिलाफ अलग रणनीति से उतरेंगे बल्कि पूरी टीम के बारे में सोचेंगे।  विश्व कप में ना केवल विराट बल्कि पूरी भारतीय टीम के खिलाफ सोचना होगा।

वहाब रियाज ने आगे कहा कि हम निश्चित रूप से अगले साल विश्व कप में 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी जैसा कारनामा दोहरा सकते हैं। इसके लिए हमें बहुत मेहनत करनी होगी। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलना होगा। वनडे क्रिकेट एक लय का खेल है हमारी एक अच्छी टीम है और हम इंग्लैंड में वास्तव में अच्छा कर सकते हैं।

विराट कोहली हैं एक शानदार बल्लेबाज

वहाब रियाज ने विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि “भारतीय टीम के बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं और विराट कोहली के बारे में कोई संदेह नहीं है कि वो फिलहाल सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं। स्टीव स्मिथ भी एक अच्छे बल्लेबाज हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.