इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आज आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में पर्थ में अपने टेस्ट करियर का 25वां शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 257 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली। विराट ने इस दौरान 13 चौके व 1 छक्का लगाया। विराट ने इसके साथ ही दूसरे टेस्ट मैच रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।
आपको बता दें कि पिछले 70 वर्षों में दो ही मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने कंगारू धरती पर छह शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। विराट से आगे अभी सचिन तेदुलकर सात शतक लगा कर बैठे है। इसके साथ ही विराट ने सबसे तेज 25 टेस्ट शतक लगाए और अपने ही हम वतन सचिन को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने 130 पारियों में 25वां शतक लगाया। वहीं, विराट ने ये उपलब्धि 127वीं पारी में हासिल कर लिया।
इसके साथ ही विराट ने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया देशों के खिलाफ एक ही कैलेंडर वर्ष में शतक लगाने में कामयाबी हासिल कर ली है और इस मामलें में पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए है। इसी के साथ विराट कप्तान के तौर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक जड़ने के मामलें में अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को पीछे छोड़ने में सफल हुए है। विराट ने पर्थ में बतौर कप्तान 34वां शतक जड़ा।